11 आईपीएस का तबादला, सौरभ रांची के सिटी एसपी बने 

11 आईपीएस का तबादला, सौरभ रांची के सिटी एसपी बने 

रांची: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड में अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला जारी है। सोमवार को 6 आइएएस अधिकारियों के तबादले के बाद मंगलवार को ग्यारह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जबकि दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रांची के सिटी एसपी हरिलाल चौहान का भी तबादला करते हुए संचार व तकनीकी सेवाएं में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं सिमरिया चतरा के एसडीपीओ, 2016 बैच के आइपीएस अफसर सौरभ रांची के नये सिटी एसपी बनाए गए हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डीआईजी झारखंड जगुआर साकेत कुमार सिंह को आईजी अभियान बनाया गया है और वे डीआईजी झारखंड जगुआर के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। डीआईजी पलामू विपुल शुक्ला को भी अपने ही वेतनमान पर आईजी मुख्यालय बनाया गया है, वहीं डीआईजी रांची अमोल होमकर वीनूकांत को अपने कार्यों के अलावा डीआईजी पलामू का प्रभार सौंपा गया है। एसबी एसीबी सुदर्शन प्रसाद मंडल को एसपी सीएम सुरक्षा बनाया गया है, वहीं एसपी एसीबी अश्विनी सिन्हा को गढ़वा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

गढ़वा की पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी को समादेष्टा जैप-1, एसपी हृदीप पी जर्नादनन को एसपी सीआईडी, खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर को अपने कार्यों के अलावा समादेष्टा एसआईआरबी-2 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। धनबाद के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को साहेबगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं डीएसपी मुख्यालय अमित रेणु को ग्रामीण एसपी धनबाद तथा जैप-9 के समादेष्टा कुमार रविशंकर को एसपी एसीबी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार