पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में जमशेदपुर प्रेस क्लब का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री से मांगी सार्वजनिक माफी

पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में जमशेदपुर प्रेस क्लब का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री से मांगी सार्वजनिक माफी

हजारीबाग में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में जमशेदपुर प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री से माफी की मांग की।

पूर्वी सिंहभूम: हजारीबाग में हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों की ओर से पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को जमशेदपुर में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में शहर के बड़ी संख्या में पत्रकार और मीडिया कर्मी शामिल हुए तथा घटना के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के नेतृत्व में सभी पत्रकार एकजुट होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराई।पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में जमशेदपुर प्रेस क्लब का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री से मांगी सार्वजनिक माफी

इस दौरान उपायुक्त राजीव रंजन को पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से घटना को लेकर तत्काल पत्रकार समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि मंत्री की ओर से जल्द माफी नहीं मांगी गई, तो यह विरोध केवल जमशेदपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है।

Read More.. बर्धमान स्ट्रॉन्गरूम की छत पर संदिग्ध व्यक्ति दिखने से विवाद, ईवीएम सुरक्षा पर उठे सवाल, चुनाव आयोग को शिकायत

उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकारों ने जब मंत्री से सवाल पूछने की कोशिश की, तब उनके समर्थकों ने अभद्र व्यवहार किया और मारपीट तक की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि पूरी पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

Read More.. एग्जिट पोल ‘कॉपी-पेस्ट’ हैं, इन पर भरोसा नहीं कर सकते: भूपेश बघेल का बड़ा बयान, मतगणना से पहले सियासी बयानबाजी तेज

मनोज सिंह ने यह भी कहा कि घटना के बाद अब तक राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पत्रकारों में नाराजगी बढ़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और मंत्री माफी नहीं मांगते हैं, तो प्रेस क्लब राज्यभर के पत्रकार संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा।

Read More.. पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान में दोपहर एक बजे तक 55.57% मतदान, 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वोटिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रदर्शन के दौरान प्रेस क्लब के महामंत्री विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो समेत जमशेदपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। पत्रकारों ने स्पष्ट कहा कि मीडिया लोकतंत्र का अहम हिस्सा है और यदि पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश की जाएगी, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 2000 किलो जावा महुआ और 90 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 2000 किलो जावा महुआ और 90 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान में दोपहर एक बजे तक 55.57% मतदान, 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वोटिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
दूल्हे की हत्या में फरार तीन आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
एग्जिट पोल ‘कॉपी-पेस्ट’ हैं, इन पर भरोसा नहीं कर सकते: भूपेश बघेल का बड़ा बयान, मतगणना से पहले सियासी बयानबाजी तेज
स्कूल से लौट रही 12 वर्षीय छात्रा को ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
पुडुचेरी में 4 मई को मतगणना, तीन-स्तरीय सुरक्षा के साथ 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, प्रशासन हाई अलर्ट पर
बर्धमान स्ट्रॉन्गरूम की छत पर संदिग्ध व्यक्ति दिखने से विवाद, ईवीएम सुरक्षा पर उठे सवाल, चुनाव आयोग को शिकायत
जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, यात्रा होगी तेज और आसान, क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार
पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में जमशेदपुर प्रेस क्लब का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री से मांगी सार्वजनिक माफी
सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान, हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, लकड़ी के डंडे से हमला कर उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार
बोकारो थर्मल पावर स्टेशन से फिर दामोदर नदी में प्रदूषण का आरोप, सरयू राय ने मांगी कार्रवाई