Horoscope: आज का राशिफल, क्या कहती है आपकी किस्मत?
जानने के लिए पढ़े आज दिनांक 27 जूलाई का राशिफल
मेष: पंचम भाव मे चन्द्रमा है. नए स्थान पर घूमने का आनंद प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी मे कोई नया विचार क्रियान्वित हो सकता है. कोई बड़ा कार्य होगा और कार्य की प्रशंसा होगी. अन्न का दान करें.
वृष: हृदय रोग से बचाव आवश्यक है. कार्य की सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. गलतफहमी से विवाद हो सकता है. भावनाओं पर अंकुश आवश्यक है. हितशत्रुओं से सावधान रहें. कारोबार ठीक चलेगा.

सिंह: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. भाग्य का सहारा रहेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. चोट व रोग से बचें. किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है. विदेश से मिलने वाले शुभ समाचार से मन खुश रहेगा.
कन्या: कही घूमने का भी समय है. किसी व्यक्ति के उकसावे में नहीं आएं. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. आय बनी रहेगी.
तुला: चोट व रोग से हानि की आशंका है, लापरवाही न करें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. पुरानी लेनदारी वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. जल्दबाजी न करें.
वृश्चिक: सरकारी कार्य मे गति मिलेगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. शत्रुओं का पराभव होगा. आर्थिक नीति में बदलाव हो सकता है. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. कार्य होने से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
धनु: बड़ो के अनुभव का लाभ लेना चाहिए. अनहोनी की आशंका रह सकती है. कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी मामलों की बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. पूजा-पाठ आदि पर व्यय होगा.
मकर: पार्टनर से विवाद हो सकता है. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है. वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें. कारोबार ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी.
कुंभ: शुक्र के प्रभाव से जीवनसाथी का शुख बढ़ेगा. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी. आय में वृद्धि होगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. कार्य का सही लाभ होगा. मिठाई का दान करें.
मीन: मौसमी बीमारियों से बचें. किसी के बहकावे में नही आना चाहिए. व्यापार-व्यवसाय अच्छाग चलेगा. लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. अन्न दान करें.
प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897
