Giridih News: गृह रक्षक वाहिनी की भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
आवेदन कर्ताओं में पप्पू यादव, आनन्दी यादव, मिथिलेश कुमार, बंगाली यादव, मुकेश यादव वगैरह के नाम प्रमुख हैं।
गिरिडीह: तीसरी के कुछ युवाओं ने गिरिडीह जिला उपायुक्त महोदय को आवेदन देकर गृह रक्षक वाहिनी के भर्ती प्रक्रिया में हो रहे धांधली की जाँच की मांग की है, आवेदन में साफ तौर पर लिखा है कि " सविनय निवेदन पूर्वक कहना है की तिसरी प्रखंड में विज्ञापन संख्या 01/2023 गृह रक्षक वाहिनी गिरिडीह के तिसरी प्रखंड में होने वाली बहाली में गांवा, देवरी, जमुआ के अभ्यार्थियों ने फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र बनवा कर तीसरी प्रखंड में आवेदन किया है और शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं जो तिसरी प्रखंड के अभ्यर्थियों का अधिकार छीना जा रहा है जिससे तिसरी प्रखण्ड के अभ्यर्थि वंचित हो रहे है" अतः गिरिडीह जिला उपायुक्त महोदय से अनुरोध करता हूं कि दूसरे प्रखंड से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज जांच करते हुए दूसरे प्रखंड के अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द करते हुए उचित करवाई करने की कृपा प्रदान करें। आपको बताते चलें कि तीसरी प्रखंड के अभ्यर्थी खासे नाराज हैं क्योंकि दूसरे प्रखंड के अभ्यर्थी गलत तरीके से स्थानीय, जातीय, और आय प्रमाणपत्र बनाकर तीसरी प्रखंड से आवेदन कर रहे हैं।
आवेदन कर्ताओं में पप्पू यादव, आनन्दी यादव, मिथिलेश कुमार, बंगाली यादव, मुकेश यादव वगैरह के नाम प्रमुख हैं।
