रांची के अखबार : शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना वायरस से संक्रमित, अन्य खबरें

रांची के अखबार : शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना वायरस से संक्रमित, अन्य खबरें

रांची : प्रभात खबर ने आज लीड खबर दी है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उनके साथ ही उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी कोरोना पाॅजिटिव पायी गयी हैं. पिछले कुछ दिनों से शिबू सोरेन की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उनकी व उनके पत्नी की जांच करायी गयी तो देर शाम रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी.

वहीं, रांची जेल के आइजी व उनके स्टाफ भी कोरोना से संक्रमित पाए गए. शुक्रवार को राज्य भर में कोरोना से छह लोगों की मौत हुई. राज्य भर में 297 कोरोना संक्रमितों की अबतक मौत हो चुकी है. शुक्रवार को राज्य में 955 कोरोना संक्रमित मिले. झारखंड में निजी अस्पताल में भी कोरोना इलाज इलाज की दरें तय की जाएंगी ताकि वे मनमानी न कर सकें.

यूजीसी नेट की परीक्षा 16 से 25 सितंबर कीे बीच ली जाएगी. यह खबर भी है कि केंद्र को उम्मीद है कि दिसंबर तक कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी.

प्रभात खबर के कवर पेज दो पर लीड खबर है कि रांची में माॅल संचालकों ने सरकार से शापिंग माॅल खोलने की मांग की है. चेंबर आॅफ काॅमर्स ने कहा है कि शाॅपिंग माॅल नहीं खुले तो बड़े ब्रांड के आउटलेट अपनी जगह छोड़ देंगे. एक खबर है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से एनएच 39 को भारतमाला में शामिल करने का आग्रह किया है. इसे पहले एनएच 75 के नाम से जाना जाता था. अखबार ने एक खबर दी है कि राज्य में 93 ब्लैक स्पाॅट हैं, जहां तीन साल में 707 लोगों की मौत हुई है. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए झारखंड से तीन नामों का चयन हुआ है. वहीं, चुनाव आयोग ने कोरोना काल में मतदान के लिए गाइडलाइन जारी किया है और इसके लिए दस्ताना पहनना आवश्यक होगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व जिला निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर नामांकन पत्र उपलब्ध रहेगा.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित