रांची के अखबार : औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने का आदेश, लाॅकडाउन से 12.1 लाख करोड़ का नुकसान, अन्य खबरें
प्रभात खबर की लीड स्टोरी – अब झारखंड में सबको मिलेगा पीडीएस का राशन: हेमंत सोरेन. एक दूसरी खबर है कि प्रधानमंत्री ने रांची के बच्चों का वीडियो किया ट्वीट, सराहा. हिदंपीढी की स्थिति पर खबर है कि जबतक वहां कोरोना के मरीज मिलेंगे तबतक के लिए वह इलाका सील रहेगा. अखबार ने एक खबर दी है कि औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने का आदेश जारी किया गया है. अखबार के कवर पेज 2 पर एक खबर है कि देश के 123 जिलों में कोरोना का ज्यादा कहर, 27 जिलों में 14 दिनों से कोई मामला नहीं. अखबार ने लिखा है कि सर्वाधिक संक्रमण वाले जिले में बिहार का सीवान, बंगाल का चार व झारखंड का एक भी जिला शामिल नहीं है. एक खबर है कि नए एप से खुद बिजली बिल बना कर उसका भुगतान करें. अखबार ने खबर दी है कि पेरोल पर रिहाई का मामला उलझ गया है. 1000 से अधिक कैदियों ने इसके लिए आवेदन दिया है. वहीं, एनटीए का बयान है कि जुलाई में जेइइ मेंस की बात अफवाह है. रांची से खबर है कि रियल एस्टेट के 400 प्रोजेक्ट फंस गए हैं. एक खबर है कि इफ्तार व तराबी की नवाज में भीड़ न लगाएं. यह खबर शुरू होने वाले रमजान के पवित्र महीने को लेकर है.
हिंदुस्तान की लीड खबर है : कोरोना से बचे जिलों की भी होगी जांच. अखबार ने लिखा है कि केंद्र ने राज्यों से कहा कि ग्रीन जोन वाले इलाकों की जांच बढाएं एवं आपात स्थिति से निबटने का दायरा बढाएं. एक दूसरी खबर है कि केंद्र ने रांची, बोकारो को कोरोना के रेड जोन में शामिल किया. धनबाद में एक और कोरोना मरीज के मिलने की खबर भ्ज्ञी अखबर में है, जो कुमारधुबी का है और आसनसोल से लौटा था. एक खबर है कि बाहर फंसे मजदूरों की मदद के लिए एप जारी, 1000 रुपये की मदद मिलेगी. एक खबर है तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद पर इडी ने कसा शिकंजा. दिल्ली से खबर है कि पिज्जा डिलीवरी ब्वाॅय ने 72 परिवारों को सांसद में डाला. एक खबर है कि पंाच साल की सेवा के बाद नौकरी छोड़ी तो भी ग्रेच्युटी का हक.

Related Posts

Latest News

