रांची के अखबार : चीन ने दिए युद्ध की तैयारी के आदेश, जीवित को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया, अन्य खबरें

रांची के अखबार : चीन ने दिए युद्ध की तैयारी के आदेश, जीवित को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया, अन्य खबरें

प्रभात खबर की आज की लीड खबर है: झारखंड-बिहार में बढते मामलों पर केंद्र सरकार अलर्ट मोड में. अखबार ने लिखा है कि यात्रा में ढील से बढे कोरोना के मामले. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की है. झारखंड में 30 कोरोना संक्रमित मिले हैं, पिछले दिनों सिकिदरी बस दुर्घटना में मृत मजदूर का सैंपल भी जांच में पाॅजिटिव आया है. धनबाद सदर अस्पताल के दो लैब टेक्निशियन भी कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं. हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि हिंदपीढी में कितनों की कोरोना जांच हुई, सरकार को इस मामले में जवाब देना है. गुमला के पालकोट में 2017 में तीन लोगों की हत्या की जांच सीआइडी को सौंपी गयी है और जांच आरंभ हो गयी है.

एक खबर है कि शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने खाद्य आपूर्ति मंत्री को पत्र लिखा है और शिक्षकों को राशन कार्ड वितरण व सत्यापन में लगाये जाने से असहमति जतायी है. गिरिडीह के सरिया से एक खबर है कि वेटिनरी प्रैक्टिसनर को मनरेगा मजदूर बता दिया गया है. अखबार ने पेट्रोल डीजल की कीमतें बढने की संभावना जतायी है. राजमहल में नाबालिग से गैंगरेप हुआ है, जिसके बाद लोगों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध जताया. गैंगरेप में एक सेना जवान भी शामिल है. एक खबर है कि 25 करोड़ तक का काम अब झारख्ंाड के स्थानीय ठेकेदार ही करेंगे. खबर है कि भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ गया है, चीन के राष्ट्रपति ने युद्ध की तैयारी का निर्देश दिए हैं. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के साथ हालात के मद्देनजर बैठक की है. एक खबर है कि करंट लगे व्यक्ति को मृत बतोर चान्हो से रिम्स भेज गया, लेकिन सांसें चल रही थी.

हिंदुस्तान ने लीड खबर दी है कि हाइकोर्ट ने प्रवासियों की जांच का हिसाब मांगा है. अखबार ने चान्हो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅक्टरों की कारास्तानी छापी है कि छोटा मोटा टेंट का कारोबार करने वाले जितेंद्र नाम के एक युवक को मृत बताकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. जब रिम्स लाया गया तो यह पाया गया कि उसकी सांसें चल रही है. कोयंबटूर से खबर है कि विमान में पहले ही दिन एक कोरोना पाॅजिटिव मिला. यह खबर है कि झारखंड में 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. ब्रिटेन से शोध आधारित दावा है कि कोरोना वायरस ने अबतक 7000 रूप बदले हैं, जिनमें 300 काफी प्रभावी हैं, लेकिन इस वायरस का प्रभाव नहीं बढा है.

दैनिक भास्कर ने चान्हो के बिजली करंट लगे युवक की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. हेडिंग दिया है: चान्हो के डाॅक्टरों ने जिंदा युवक को मृत बता दिया, पोस्टमार्टम के लिए ले गए तो सांसें चल रही थी, रिम्स में इलाज के दौरान मौत. युवक को बिजली का करंट लग गया था. अखबार ने लीड खबर सुप्रीम कोर्ट में प्रवासी मजदूरों के मामले की सुनवाई को बनाया है. सुप्रीम कोर्ट के बयान के हवाले से इसका शीर्षक है: मजदूर दयनीय हालात में, सरकारी इंतजाम नाकाफी. कोयंबटूर लुधियाना से खबर है कि अलग-अलग विमानों में यात्रा करने वाले दो लोगों को कोरोना था, क्रू मेंबर क्वरंटाइन किए गए. पहले दिन की विमान यात्रा की इस घटना का खुलासा अगले दिन हुआ. खबर है कि चतरा का पारा 46 डिग्री पहुंच गया, चार जिलों के लिए येलो एलर्ट जारी किया गया. पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि फाइनेंशियल टेक्नोलाॅजी व डिजिटल कंपनियां कोरोना के बाद दुनिया में अहम भूमिका निभाएंगी, बिजनेस का तरीका बदलेगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक