रांची के अखबार : हेमंत बोले यहां नेता प्रतिपक्ष नहीं है, कहीं विपक्ष भी नहीं हरे, इंटर परिणाम में बेटियों का डंका
On
रांची के अखबारों में झारखंड एकेडमिक काउंसिल 12वीं का रिजल्ट आज बड़ी खबर है. प्रभात खबर ने इसे लीड बनाते हुए लिखा है कि इंटर साइंस में गिरिडीह के अमित, काॅमर्स में रांची के शुभम और आट्र्स में जमशेदपुर की नंदिता हरिपाल राज्य की स्टेट टाॅपर बनीं हैं. आइए टाॅप 10 में 16 छात्राओं ने जगह बनायी है, एक भी लड़का इसमें शामिल नहीं हो सका. आइकाॅम में टाॅप 10 में 11 शामिल हुए, जिसमें आठ लड़कियां हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजस्थान की राजनीतिक अस्थिरता को झारखंड से कनेक्ट किए जाने वाले हालात पर बयान है. उन्होंने कहा है कि यहां अभी नेता प्रतिपक्ष नहीं है, कहीं विपक्ष भी नहीं रहे. सीएम को मेल पर हत्या की धमकी मिली है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है. मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा है कि धमकी से उनके कदम नहीं रूकेंगे.


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


