रांची के अखबार : राज्य में स्कूलों के फीस वसूलने पर तीन महीने की रोक, प्लाज्मा थेरेपी से इलाज पर केंद्र का ब्रेक, अन्य खबरें

रांची के अखबार : राज्य में स्कूलों के फीस वसूलने पर तीन महीने की रोक, प्लाज्मा थेरेपी से इलाज पर केंद्र का ब्रेक, अन्य खबरें

प्रभात खबर की आज की लीड खबर है : रांची में दो और पाॅजिटिव मिले, राजधानी में बढायी गयी सख्ती. खबर में बताया गया है कि राज्य में कुल 105 केस हैं, जिसमें 83 एक्टिव केस हैं और 19 लोग ठीक हुए हैं. रांची में मिले कोरोना संक्रमित मरीज हिंदपीढी के रहने वाले हैं. बिना पास या अनुमति के शहर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपील है कि कोरोना का केस न बढें इसके लिए अधिकारी हर जरूरी कदम उठाएं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्द्धन का बयान है: 25 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए और 80 जिलों में सात दिन से कोई नया केस नहीे मिला है. एक खबर है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स के निदेशक डाॅ डीके सिंह को हटाने की अनुशंसा सीएम हेमंत सोरेन से की है. वहीं, निदेशक का कहना है कि उनका चयर एम्स, भटिंडा में हो गया है और इस संबंध में सरकार को पहले ही पत्र लिख कर बताया था कि वे वहां ज्वाइन करना चाहते हैं. गुमला से एक खबर है कि लाॅकडाउन में फंसे लोगों की युवा मदद कर रहे हैं. यह खबर भी है कि रांची विश्वविद्यालय ने पहल की है कि कोरोना पर रिसर्च होगा.

अखबार के कवर पेज 2 पर लातेहार से एक मार्मिक खबर है: पिता मुंबई में फंसा, मां की मौत, पांच माह के पोते को दूध की जगह मांड़ पिला रही है दादी. दादी बिगो नागेशिया ने पोते को दूध पिलाने के लिए भीख भी मांगी. एक खबर है कि बीएयू बंदी के कगार पर, वीसी सहित दर्जनों बंद रिक्त, नही हैं जिम्मेवार अफसर. एक खबर है कि बारिश के साथ वज्रपात में छह की मौत हो गयी. यह मौतें अलग-अलग हिस्सों में हुई हैं. रांची के डीआइजी व ग्रामीण एसपी बदल दिए गए हैं, अखिलेश झा को नया डीआइजी बनाया गया है. रांची से एक खबर है कि आइएएस एमआर मीणा निजी खर्च पर 500 लोगों को हर दिन भोजन करवा रहे हैं. यह खबर भी है कि टिकटाॅक ने पीएम फंड के लिए 30 करोड़ रुपये जुटाए. संक्षेप में एक खबर है कि अभिनेता इरफान खान की तबीयत बिगड़ गयी है जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अखबार के कवर पेज 2 पर लीड खबर है: निजी स्कूलों में तीन महीने तक फीस लेने पर लगी रोक, सरकार बनायेगी कमेटी. शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने को कहा है, जिसके बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा.

हिंदुस्तान की लीड खबर है कि हिंदपीढी में दो और मरीज मिले, सीआरपीएफ तैनात. कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या 937 हो गयी है. झारखंड की खबर है कि स्कूल फीस वसूलने पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है. शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है जो एक महीने में रिपोर्ट देगी और उसके बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा. अखबार ने रांची से एक खबर दी है कि कोरोना मरीजों पर होम्योपैथी दवाओं के परीक्षण की तैयारी की जा रही है. एक खबर है कि राज्य में एक साथ 35 आइपीएस अफसरों का तबादला किया गया है. हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर सहित 15 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं. एक खबर है कि दिल्ली में 100 हाॅटस्पाट बनने से संकट बढा. यह खबर है कि राज्यों को केंद्र आर्थिक मदद दे सकता है.

दैनिक भास्कर ने आज अंतरराष्ट्रीय खबर को पहले पन्ने का लीड बनाया है. शीर्षक है: चीन से हर्जाना वसूलेंगे: ट्रंप. अमेरिका और आस्ट्रेलिया को वैज्ञानिकों को चीन द्वारा वुहान लैब में नहीं जाने देने से अमेरिकी राष्ट्रपति गुस्से में हैं. कोरोना संक्रमण को लेकर दुनिया के कई देशों को चीन की भूमिका पर संदेह है. अखबार ने एक दूसरी खबर दी है कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या 30 हजार के पार, पहले 10 हजार मरीज 75 दिन में मिले थे, अब छह दिन में ही 10 हजार नए मरीज मिले. अमेरिका में हुए शोध के हवाले से एक खबर है कि धूप, 22 डिग्री से ज्यादा गर्मी और 80 प्रतिशत नमी हो तो दो मिनट में आधे हो रहे हैं कोरोना वायरस. राज्य में आइपीएस अफसरों के ट्रांसफर की खबर इस अखबार ने भी पहले पन्ने पर दी है.

यह भी पढ़ें: SIR को लेकर झामुमो का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय बोले- मतदाताओं के अधिकार से नहीं होगा कोई समझौता

दैनिक जागरण की लीड खबर है : प्लाज्मा थेरेपी से इलाज पर ब्रेक. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इलाज में इसका इस्तेमाल गैरकानूनी है, सिर्फ रिसर्च एवं क्लिनिकल ट्रायल के लिए अनुमति है. आइसीएमआर ने आगाह किया है कि इलाज में इसका उपयोग जानलेवा हो सकता है. एक खबर है कि नीति आयोग के अफसर को कोरोना संक्रमण, भवन 48 घंटे के लिए सील. यह खबर भी है कि हिंदपीढी में सीआरपीएफ तैनात कर दिया गया है और वहां दो और कोरोना मरीज मिले हैं. आइपीएस ट्रांसफर की खबर इस अखबार ने भी पहले पन्ने पर दी है. वहीं, यह खबर है कि जमशेदपुर में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, चतरा में ट्रेंच से युवती का शव बरामद. एक खबर है कि नागेशिया समाज की बेटी स्मिता नागेशिया अपने समाज की पहली लड़की हैं जो अफसर बनी हैं और जेपीएससी कंपिट किया है.

यह भी पढ़ें: Giridih News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 12 ओवरलोड वाहन जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं