Redwa Devi Mandap Accident: बेकाबू हाईवा ने पलभर में ढहा दिया वर्षों पुराना देवी मंडप, गांव में छाया मातम

Redwa Devi Mandap Accident: बेकाबू हाईवा ने पलभर में ढहा दिया वर्षों पुराना देवी मंडप, गांव में छाया मातम

गुमला के रेडवा गांव में एक बेकाबू हाईवा ट्रक की टक्कर से वर्षों पुराना देवी मंडप ध्वस्त हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में शोक और चिंता का माहौल है।

चैनपुर (गुमला)। रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेडवा में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे ने सबको हिला दिया। रांची से गुमला जा रहे एक हाईवा ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे सड़क किनारे बने प्राचीन देवी मंडप से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सालों पुराना यह धार्मिक स्थल पलभर में मलबे का ढेर बन गया। मंदिर की दीवारें और छत बुरी तरह तबाह हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज से इलाके में अफरातफरी फैल गई।

हादसे में हाईवा का अगला हिस्सा भी पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रक चालक और खलासी वाहन में फंस गए, जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता से बाहर निकाला और तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। गांव वालों का कहना है कि संभवतः चालक को नींद की झपकी आई और वाहन बेकाबू होकर मंडप से टकरा गया, हालांकि सटीक वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों की सबसे बड़ी फिक्र यह है कि अब हर साल होने वाली देवी पूजा कहां होगी। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान पास में एक नया देवी मंडप बनाया गया था, लेकिन उसमें अभी प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है, इसलिए पूजा पुराने स्थान पर ही होती रही।

दरअसल पुराने मंडप को नई जगह ले जाने को लेकर लोगों में धार्मिक आशंकाएं थीं। बहुत से लोग मानते थे कि देवी स्थल को हटाने से अशुभ हो सकता है, इसी वजह से पुराना मंडप वहीं बना रहा। अब जब वह पूरी तरह ढह चुका है तो गांव में दो सवाल गूंज रहे हैं नए मंडप में प्राण प्रतिष्ठा जल्द कराई जाए या पुराने स्थान पर ही नए सिरे से निर्माण हो। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से पहल का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 27 जून तक रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द तो कई का बदला रूट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Related Posts

Latest News

Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे और सौहार्द पर जोर
Hazaribagh News: विश्व योग दिवस पर विभावि जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम आयोजित 
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की कमान, अनफिट और ओवरलोडेड वाहनों पर चलेगा सघन विधिक अभियान
Giridih News: मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े विधिक निर्देश
NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार
26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: निदेशक साजन खान का बड़ा दावा, आई.टी.आई कोर्स के बाद मिलेगी शत-प्रतिशत जॉब गारंटी
koderma News: मरचोई मोड़ हाट बाजार में गिरा हाई वोल्टेज चालू तार, मची भारी भगदड़
Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक
koderma News: आस्था का सैलाब, बदाल में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने निकाली विधिक कलश यात्रा
koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल