रांची के अखबारों की सुर्खियां : राज्यसभा जा सकते हैं शिबू, चुनाव में गड़बड़ी के IPS अनुराग गुप्ता के खिलाफ नहीं मिले सबूत, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : राज्यसभा जा सकते हैं शिबू, चुनाव में गड़बड़ी के IPS अनुराग गुप्ता के खिलाफ नहीं मिले सबूत, अन्य खबरें

रांची : रांची के अखबारों ने आज जेपीएससी परीक्षा के लिए नयी नियमावली तैयार होने की खबर को प्रमुखता दी है. प्रभात खबर व हिंदुस्तान ने इस खबर को पहले पन्ने पर की लीड स्टोरी बनाया है. हालांकि इस संबंध में जागरण ने कल एक अहम खबर दी और उसने खबरों में लीड लेने की कोशिश करते हुए उस समिति को कवर पेज – 2 की लीड खबर बनाया जो परीक्षा की नयी नियमावली तैयार करेगी. इसमें तीन वरिष्ठ आइएएस अधिकारी हैं. दैनिक जागरण ने कवर पेज वन पर अमेरिका-तालिबान संधि को जगह दी है. वैश्विक शांति की दिशा में यह बड़ी पहल है और कल की एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबर है.

प्रभात खबर की लीड खबर जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पर आधारित है. खबर का शीर्षक है: सातवीं जेपीएससी परीक्षा का विज्ञापन रद्द, छठी की नियुक्ति प्रक्रिया भी रद्द कर सकती है सरकार. अखबार ने लिखा है कि आरक्षण, उम्र सीमा, परीक्षा शुल्क व रिक्तियों पर किया जाएगा पुनर्विचार. इससे जुड़ी एक खबर है कि छठी जेपीएससी के संबंध में महाधिवक्ता से राय ली गयी. एक खबर है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा की और वे गुमला के विशुनपुर भी गए. राष्ट्रपति ने कहा कि देश बदल रहा है, हम सबको बदलना होगा. राष्ट्रपति आज रायपुर रवाना होंगे. निर्भया कांड से जुड़ी खबर है कि तीन के फांसी पर सस्पेंस हैं. इसकी वजह अलग-अलग कानूनी व तकनीकी वजहें हैं.

प्रभात खबर में एक खबर है कि चुनावी राहत खत्म होते ही झारखंड के 40 प्रतिशत फर्नेश उद्योगों पर संकट. जेबीवीएनएल से बिजली लेना फर्नेश उद्योगों को महंगा पड़ रहा है, जबकि डीवीसी की बिजली सस्ती है. खूंटी के तोरपा में टेरर फंडिंग मामले में पीएलएफआइ के सदस्य सहित चार के ठिकानों पर एनआइए ने छापेमारी की है. शिबू सोरेन को झामुमो राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है. 26 मार्च को चुनाव होना है. राज्य में दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना है. एक सीट झामुमो व एक भाजपा की झोली में जाने के आसार हैं. सूबे में आज से फिर बारिश का पूर्वानुमान है. उधर, मुख्मयंत्री हेमंत सोरेन ने रजरप्पा महोत्वस का शुभारंभ किया है. एक खबर है कि बेटी के जन्म पर युवा दंपती ने जश्न मनाया, गाड़ी सजायी और फिर बेटी को घर ले गए. यह खबर रांची से है. राजेंद्र कृष्णा को झारखंड स्टेट बार काउंसिल का नया चेयरमैन बनाया गया है. अखबार ने तीन मार्च को पेश होने वाले झारखंड बजट का पूर्वानुमान पेश करने का प्रयास किया है. अखबार ने लिखा है कि 100 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 रुपये पर धोती, साड़ी व लुंगी देने की हो सकती है घोषणा. बजट आकार 81 हजार करोड़ का हो सकता है. सरकार श्वेत पत्र भी ला सकती है.

हिंदुस्तान ने भी जेपीएससी परीक्षा को लीड खबर बनाया है. शीर्षक है: जेपीएससी परीक्षा नए नियमों के आधार पर. मुख्य सचिव ने एक माह में नियमावली बनाने का निर्देश दिया. एक खबर है कि दिल्ली दंगे के नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी. अयोध्या से एक खबर है कि नवरात्रि से नए स्थान पर रामलला के दर्शन होंगे. स्थान परिवर्तन को मंजूरी दी गयी है. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने नए स्थल का जायजा लिया है. प्रधानमंत्री के प्रयागराज दौरे व दिव्यांगों को उपकरण वितरण की खबर भी पहले पन्ने पर है. इसका शीर्षक है: सबको न्याय सरकार की जिम्मेदारी: मोदी. अंदर के पन्ने पर एक अहम खबर है पुलिस को राज्यसभा चुनाव में नहीं मिले गड़बड़ी के सबूत. सरकार को रिपोर्ट भेज कर केस बंद करने की अनुशंसा की गयी है. राज्यसभा चुनाव 2016 में अपनी भूमिका को लेकर आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता जांच घेरे में थे, उनको निलंबित कर इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गयी थी. अखबार ने खबर में लिखा है कि अबतक आइपीएस अनुराग गुप्ता व तत्कालीन सीएम रघुवर दास के सलाहाकार अजय कुमार के खिलाफ जांच में साक्ष्य नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

दैनिक जागरण की लीड खबर का शीर्षक है : अमेरिका-तालिबान में समझौता. अखबार ने अमेरिका और तालिबान के बीच कतर की राजधानी दोहा में 33 देशों की राजनयिकों की मौजूदगी में हुए शांति समझौते को अहमियत दी है. अखबार के अनुसार, 18 साल बाद अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से वापस होने की संभावना अब बन गयी है. भारत इस समझौते को लेकर सतर्क है. यूएनओ ने भी इस करार का स्वागत किया है. वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गुमला दौरे की खबर है और उनका बयान है ग्राम स्तरीय रोजगार से बदलेगी गांव की सूरत.

जागरण ने खबर दी है कि तीन सदस्यीय कमेटी की अनुशंसा पर होगी सातवीं जेपीएससी परीक्षा. इस कमेटी में सुखदेव सिंह, केके खंडेलवाल, अजय कुमार सिंह शामिल हैं जो नयी परीक्षा नियमावली पर विचार कर उस संबंध में सरकार को रिपोर्ट देंगे. दिल्ली दंगों पर एक खबर है कि दंगा भड़काने में आप पार्षद के बाद कांग्रेस नेता का भी नाम. कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां पर दंगा भड़काने का आरोप है. रजरप्पा महोत्सव की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान है कि पांच सालों में खीचेंगे विकास की बड़ी लकीर.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा