रांची के अखबारों की बड़ी खबरें जानिए, आठ जून के बाद सूबे में लाॅकडाउन में छूट की उम्मीद नहीं

रांची के अखबारों की बड़ी खबरें जानिए, आठ जून के बाद सूबे में लाॅकडाउन में छूट की उम्मीद नहीं

प्रभात खबर ने आज लीड खबर दी है कि झारखंड में कोरोना का आंकड़ा हजार के पार पहुंच गया. दो माह में 521 मरीज मिले थे, जबकि पिछले नौ दिनों में यह संख्या दोगुणी हो गयी. अखबार के अनुसार, 85 प्रतिशत संक्रमितों में कोई खास लक्षण नहीं पाया गया, यही स्थिति खतरनाक है.

अखबार ने एक दूसरी खबर दी है कि आठ जून के बाद भी झारखंड में लाॅकडाउन में कोई विशेष छूट मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है.

दुमका व बेरमो में पांच जुलाई के बाद ही विधानसभा उपचुनाव हो सकेगा.

प्रभात खबर ने कवर पेज दो पर एक खबर दी है: आठ साल में 4000 फूड सैंपल की जांच, खाद्य सुरक्षा बना मजाक. अखबार ने यह खबर रांची के नामकुम स्थित सूबे के एकमात्र फूड टेस्टिंग लैब पर छापी है.

यह भी पढ़ें: मोदी के नाम नया इतिहास: सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, झारखंड में जश्न और पूजा-अर्चना

भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बात हुई है. इसमें भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि चीन पीछे हटे, हम सड़क निर्माण नहीं रोकेंगे. यह खबर लद्दाख में बनायी जा रही सड़क के संदर्भ में है.

यह भी पढ़ें: Bokaro News: वेदांता AAS विद्यालय ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में हासिल की 100 प्रतिशत सफलता

एर्नाकुलम में फंसी झारखंड की 500 लड़कियां वापस आ गयी हैं और उनके साथ एक दर्द भरा अनुभव है.

हिंदुस्तान अखबार ने लीड खबर दी है कि शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ियों की निगरानी जांच होगी. अखबार ने इसे अपनी एक्सक्लूसिव खबर बताते हुए लिखा है कि कोडरमा में गड़बड़ी मिलने के बाद विभाग ने प्रस्ताव बनाया है.

इस अखबार ने एक खबर दी है कि धनबाद में एक्सिस बैंक का सिस्टम हैक कर हैकरों ने आरटीजीएस के जरिए 19 खातों से राशि ट्रांसफर कर ली. अखबार ने लिखा है कि हैकरों ने को-आॅपरेटिव बैंक के खाते से डेढ करोड़ रुपये उड़ा लिए.

दैनिक भास्कर ने खबर दी है कि कोरोना के बढते मामले के बाद दिल्ली की सरकारी कमेटी की रिपोर्ट डराने वाली है. दिल्ली में सिर्फ दिल्ली वालों का इलाज हो, तीन दिन बाद बेड नहीं बचेंगे. वहीं, डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि दक्षिण एशिया की स्थिति विस्फोटक हो सकती है. उधर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चैबे ने कहा है कि दिल्ली किसी की जागिर नहीं है, यहां सबका इलाज होगा.

पांच लाख का इनामी टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर कामाख्या गंझू गिरफ्तार कर लिया गया है.

अखबार ने अनलाॅक वन में दिल्ली के बाजार का हाल छापा है कि 15 हजार तक मोबाइल की किल्लत हो गयी है और एसी-लैपटाॅप की बिक्री 60 प्रतिशत पहुंच गयी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं