रांची के अखबारों की सुर्खियां : झारखंड का खजाना खाली, वेतन के लाले, एनआरसी लाने का विचार नहीं, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : झारखंड का खजाना खाली,  वेतन के लाले, एनआरसी लाने का विचार नहीं, अन्य खबरें

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों में आज स्थानीय खबरों को प्रमुखता मिली है. हालांकि इसके साथ कुछ राष्ट्रीय खबरों को भी अहमियत दी गयी है.

प्रभात खबर ने लीड खबर दी है : राज्य का खजाना खाली, बंद होंगी गैर जरूरी योजनाएं, जारी होगा श्वेत पत्र. अखबार ने लिखा है कि मुख्यमंत्री से वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने मुलाकात की और बजट की तैयारी पर चर्चा की गयी. अखबार के अनुसार, सारे टेंडर रद्द कर दिए गए हैं, सारा काम भी ठप है, नयी योजनाएं भी चालू नहीं करने का निर्देश है. वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूर्व की सरकार ने पैसे बेवजह खर्च किया. धनबाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र की भूमि अधिग्रहण नीति मंजूर नहीं है. अखबार ने खबर दी है कि झाविमो ने विधायक प्रदीपक यादव को पार्टी से निकालने की तैयारी कर ली है और इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया है. लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि देश मे एनआरसी लाने का अभी कोई विचार नहीं है.

कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कहा है कि कोल इंडिया मुख्यालय लाने से झारखंड को फायदा नहीं होगा, राजनीतिक कारणों से यह मांग की जाती है. अखबार ने अग्रवाल का एक इंटरव्यू छापा है, जिसमें उन्होंने यह बात कही है. अखबार ने एक खबर दी है कि पाकिस्तान की ओर से चली ठंडी हवा ने झारखंड के मौसम को बदल दिया है और तीन दिन तक बारिश हो सकती है.

हिंदुस्तान ने झारखंड के खजाने की स्थिति वाली खबर को शीर्षक दिया है: खजाना खाली, वेतन देना भी कठिन: हेमंत. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि रघुवर राज में लूट के कारण सूबे का यह हाल हुआ है. अखबार ने लिखा है कि ग्रामीण विकास की योजनाओं पर भी रोक लगा दी गयी है. अंडर – 19 क्रिकेट में भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने की खबर भी है. वहीं, प्रदीप यादव को झाविमो द्वारा नोटिस भेजने व गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का यह बयान कि राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी लाने का अभी कोई विचार नहीं है, जैसी खबरें भी अखबार ने दी है. इस अखबार की पहले पन्ने की एक खबर खास है: घायल छात्राओं ने मदद मांगी, पुलिस बोली ऐंबुलेंस बुला लो.
यह खबर रांची के अरगोड़ा इलाके की है, जहां सड़क दुर्घटना में मारवाड़ी काॅलेज की दो छात्राएं घायल हो गयी थीं. शिवदयाल नगर की इन छात्राओं की स्कूटी की एक कार से टक्कर हो गयी थी औ बकझक भी हुई थी.

दैनिक जागरण ने रांची से लीड खबर दी है कि 12वीं पास को उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा. इसके साथ ही यह खबर भी ही है कि नयी सरकार पहली बार पारा शिक्षकों के स्थायीकरण पर विचार करेगी. अखबार ने लिखा है कि विधानसभा का बजट सत्र 26 या 27 फरवरी से आरंभ होगा और एक महीने चलेगा. अंडर 19 क्रिकेट की खबर का शीर्षक है: महामुकाबले में भारत के आगे पाकिस्तान ढेर. एक संक्षिप्त खबर है कि एचडीएफसी बैंक रांची में कैश काउंटर का संचालन करेगा. यह भी खबर है हारे हुए विधायक बंगले का मोह नहीं त्याग पा रहे हैं.

दैनिक भास्कर ने धनबाद से सीएम हेमंत सोरेन की केंद्र को चुनौती की खबर दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र ने आरक्षण नहीं दिया तो हम कोयला व लोहा भी नहीं देंगे. हेमंत ने आरोप लगाया कि केंद्र रेलवे व बीएसएनएल को बेच रहा है ताकि आरक्षण खत्म हो जाए. प्रदीप यादव को 48 घंटे में नोटिस का जवाब देने व सरयू राय के रघुवर सरकार पर आरोप की खबर अखबार ने दी है. सरयू राय ने कहा है कि रघुवर सरकार का एक दिन में 26 हजार युवाओं को नौकरी देने का दावा फर्जी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी