रांची के अखबार : कोरोना के खौफ में युवक ने कर ली आत्महत्या, एक्सपर्ट बोले गलतफहमी का शिकार होने से बचें, अन्य खबरें

रांची के अखबार :  कोरोना के खौफ में युवक ने कर ली आत्महत्या, एक्सपर्ट बोले गलतफहमी का शिकार होने से बचें, अन्य खबरें

प्रभात खबर की आज की लीड खबर है: हिंदपीढी में 28,996 लोगों की जांच, करफ्यू में गलियों में दिख रहे हैं लोग. अखबार ने लिखा है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमें वहां जांच के लिए पहुंचीं थीं. रांची का हिंदपीढी ही वह इलाका है जहां झारखंड की पहली कोरोना पेसेंट मिली. एक राहत भरी खबर है कि शुक्रवार को 92 सैंपल की जांच हुई, सभी निगेटिव मिले. इसके साथ ही यह खबर भी है कि कार्गाे से दवा व उपकरण रांची लाए गए हैं. यह खबर है कि हजारीबाग में कोरोना मरीज का गांव सील कर दिया गया है. वहीं, एक खबर है कि हाइकोर्ट ने सरकार से पूछा कि कोरोना से बचाव के लिए कितनी तैयारी है. इस अखबार ने वरिष्ठ वकीलों के हवाले से एक खबर छापी है कि अखबारों का वितरण रोकना अपराध है. उनके अनुसार, सूचनाओं का विश्वसनीय स्रोत अखबार है. हिंदपीढी से ही एक खबर है कि पार्षद के पति ने एक निगमकर्मी कि पिटाई कर दी, इसके विरोध में आज निगमकर्मी सफाई नहीं करेंगे. अखबार ने प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश और उसकी अपील को टाॅप बाॅक्स में छापा है.

हिंदुस्तान ने प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश को शीर्षक दिया है: तीसरी अपील: रविवार रात नौ बजे से नौ मिनट दीप जलाएं. अखबार ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के अनुशासन व सेवा की तारीफ की. वहीं, लोगों से यह अपील भी की कि एक जगह एकत्र नहीं हों. कोरोना महामारी पर 40 शीर्ष खिलाड़ियों के साथ उनकी वीडियो कान्फ्रेंसिंग की खबर भी है. इस अखबार ने लीड खबर हाइकोर्ट द्वारा कोरोना पर सवाल पूछे जाने को बनाया है, जिसका शीर्षक है: हाइकोर्ट ने पूछा, कोरोना से लड़ने को क्या तैयारी है. अदालत ने पूछा कि कितने लोग होम क्वारंटाइन किए गए हैं, कितने वेंटिलेटर हैं, कितने कवारंटाइन सेंटर व जांच किट उपलब्ध हैं. सरकार की ओर से कहा गया कि चार हजार पीपीइ फिलहाल राज्य में उपलब्ध हैं और 70 हजार के आर्डर दिए गए हैं. उपलब्ध पीपीइ में 1040 जिलों में भेजे गए हैं. सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि हर दिन की समीक्षा की जा रही है और उसके आधार पर रणनीति बन रही है. एक खबर है कि राज्य में कोरोना के 157 नए संदिग्ध सामने आए हैं. एक खबर है के केंद्र से राज्य को कोरोना से जंग के लिए 284 करोड़ रुपये मिले. अखबार ने यह चिंता जताते हुए खबर कि है कि देश में कोरोना के कुल मरीजों में एक चैथाई तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल हुए लोग हैं. नयी दिल्ली से एक खबर है कि 15 जनवरी से 80 प्रतिशत ट्रेनें दौड़ने लगेंगी. एक खबर है कि कोरोना के खौफ से रांची अशोक नगर रोड नंबर चार में रहने वाले एक आटोचालक युवक पप्पू सिंह ने फांसी लगाकार जान दे दी. वह पहले से मानसिक रूप से बीमार था और उसका रिनपास में इलाज चल रहा था. उसे यह भय हो गया था कि उसके आटो में कई ऐसे लोगों ने यात्रा की जिन्हें कोरोना था और वह भी कहीं इस बीमारी का शिकार हो सकता है. अखबार ने इस खबर के साथ एक्सपर्ट का बयान छापा है कि गलतफहमी का शिकार होने से बचें.

दैनिक जागरण की लीड खबर का शीर्षक है : बड़े पैमाने पर कोरोना जांच को मिली मंजूरी. दिल्ली से लिखी गयी इस खबर में कहा गया है कि आइसीएमआर ने कई विभागों की लैब को किया अधिकृत. यह खबर भी है कि हजारीबाग के कोरोना पीड़ित के गांव के तीन किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया. एक खबर है कि हटिया में बच्चों की लड़ाई में बड़े भिड़े, एक की मौत, सात घायल. प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश की खबर का शीर्षक है: मनोबल व एकजुटता से होगी कोरोना से जंग. अखबार ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का एक इंटरव्यू छापा है, जिसका शीर्षक है: जो बाहर से आए हैं, उन्हें छिपाएं नहीं, वो बन सकते हैं बड़ा खतरा.

दैनिक भास्कर की लीड खबर का शीर्षक है : लाॅकडाउन में घर नहीं खाली करवा सकते हैं मकान मालिक, नियोक्ता नहीं काट सकेंगे कर्मी की सैलरी. कोरोना संक्रमण या धर्म के नाम पर नहीं कर सकते हैं भेदभाव व किराया भुगतान में भी 30 दिन की राहत मिलेगी. अगर मकान मालिक जबरदस्ती करे तो 1950 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. रांची के डीसी ने यह आदेश जारी किया है. इस अखबार ने भी पहले पन्ने पर कोरोना से लड़ने की तैयारी को लेकर हाइकोर्ट द्वारा सरकार से पूछे गए सवाल को छापा है. अखबार ने एक खबर दी है कि कोरोना की पांच मिनट में जांच करने वाली किट 18 अप्रैल तक भारत आ सकती है, कमी के कारण अभी नहीं हो पा रही है ज्यादा टेस्टिंग. अखबार ने रांची से खबर दी है कि छह-सात को बारिश के आसार, लाॅकडाउन के अंतिम दिन 14 को पारा 40 के करीब संभव. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान है कि अगर लाइट बुझाने से कोरोना जाएगा तो प्रधानमंत्री नौ दिन के लिए देश का पाॅवर ग्रिड आॅफ करवा दें. अखबार ने टाॅप बाॅक्स में एक खबर छापी है, जो उसे दूसरों से अलग करती है. यह खबर है कि एक ऐसे परिवार की जो अपने बेटी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के बिहार नहीं जा सका, प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर मांग ठुकरा दी. इसका शीर्षक है: मंत्री की सिफारिश पर आठ बसों से तुड़वा दिया था लाॅकडाउन, लेकिन बेटी की अर्थी को कांधा देने के लिए बिलखते माता-पिता को नहीं दी बिहार जाने की अनुमति. अखबार ने लिखा है कि इस वाकये से साबित हुआ कि आम आदमी को नहीं मिलती सुविधा, वीआइपी का हो जाता है हर काम.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बरही के करसो पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने की थी तैयारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित