सुबह की बड़ी खबरें सहित रांची के प्रमुख अखबारों की सुर्खियां जानिए
उत्तरप्रदेश के ओरैया में आज सुबह दो ट्रकों की टक्कर में 24 मजदूरों की मौत हो गयी. इन मजदूरों में अधिकतर बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत कानपुर के आइजी से हादसे के कारणों की रिपोर्ट मांगी है. इसके बाद कानपुर के आइजी मोहित अग्रवाल ने ओरैया हादसे के स्थल का दौरा किया है.
24 लोग मृत लाए गए थे, 22 लोग भर्ती हैं। जिन 15 लोगों की हालत गंभीर हैं, उन्हें सैफई PGI रेफर किया गया है। ये लोग राजस्थान से बिहार, झारखंड की तरफ जा रहे थे: अर्चना श्रीवास्तव, CMO औरैया https://t.co/kocOPD4kP2 pic.twitter.com/nhfeXoYRUv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2020
आज सुबह आए आंकड़े के अनुसार, 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3970 मामले सामने आए हैं और 103 की मौत हो गयी है.देश में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 85940 हो गयी है. इसमें 53035 सक्रिय केस हैं.

अखबार ने कवर पेज 2 पर एक खबर दी है कि झारखंड में 21 मई तक बारिश व वज्रपात होने की आशंका है. पेज 2 पर लीड खबर है कि एक मई से राज्य में कोरोना संक्रमण की दर दोगुणी हो गयी. रांची विश्वविद्यालय से जुड़ी खबर है कि गलत ढंग से 50 करोड़ रुपये लेने की जांच होगी. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का निर्देश है कि उपायुक्त लौटने वालों को क्वरंटाइन करायें. एक खबर है कि नागपुर हाइवे पर हादसा, गढवा के तीन की मौत, 17 हुए घायल. पलामू के पांकी से खबर है कि उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगी जेसीबी उग्रवादियों ने फूंक दी.
हिंदुस्तान ने खबर दी है कि झारखंड में कोरोना के आधे से अधिक शिकार युवा हैं. एक दूसरी खबर है कि संक्रमण की रफ्तार बढी, 12 नए मरीज मिले. एक खबर है कि महिलाओं के नाम पर एक रुपये में संपत्ति रजिस्ट्री का सुविधा खत्म हो गयी. आर्थिक पैकेज के तीसरे खंड को इस अखबार ने भी लीड स्टोरी बनाते हुए हेडिंग दिया है: किसानों के लिए एक देश, एक बाजार की नीति होगी. एक संक्षिप्त पर अहम खबर है कि एक साल की नौकरी पर भी ग्रेच्युटी देने की तैयारी की जा रही है. एक अहम खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी श्रमिकों को पैदल चलने से रोकने संबंधी याचिका खारिज कर दी और कहा कि ऐसा नहीं कर सकते. देश भर में कोरोना संक्रमण की दर मात्र चार प्रतिशत है. वहीं, यह खबर है कि राज्य में पैक्स के माध्यम से धान खरीद में 60 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है.
दैनिक भास्कर ने झारखंड में पिछली रघुवर सरकार द्वारा एक रुपये में जमीन रजिस्ट्री की दी गयी छूट को खत्म करने को टाॅप में छापा है. अखबार ने सरकार के इस फैसले को लाॅकडाउन में राजस्व की भरपाई से जोड़ कर देखा है, क्योंकि इससे 450 करोड़ का राजस्व नुकसान हो रहा था. अखबार ने आर्थिक पैकेज के तीसरे खंड की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषणा को भी नए एंगल से देखते हुए खबर की है. हेडिंग है: अनाज, दाल, आलू, प्याज से स्टाॅक लिमिट खत्म, किसान देश में कहीं भी बेच सकेंगे. अखबार ने 12 नए मरीजों के साथ झारखंड में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 216 होने का उल्लेख किया है. अखबार ने खबर दी है कि मानसून झारखंड में चार दिन लेट हो सकता है और 20 जून तक पहुंच सकता है.
दैनिक जागरण ने आर्थिक पैकेज खंड – 3 को हेडिंग दिया है : बेड़ियों से मुक्त हुआ अन्नदाता. वहीं, दूसरी अहम खबर है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि चार दिन बीते केंद्र से नहीं मिली चार्टेड प्लेन की अनुमति. एक खबर है कि ग्रीन जोन में सभी गतिविधियों की छूट मिल सकती है. इलाहाबाद हाइकोर्ट ने फैसला लिया है कि इस्लाम का हिस्सा नहीं है लाउडस्पीकर से अजान देना. पीयूष गोयल का बयान है कि हर दिन 300 ट्रेन चलाने को तैयार हैं लेकिन राज्य सरकारों से साथ नहीं मिल रहा है.
Related Posts

Latest News


