बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को पत्र लिख कर कहा, कोरोना वारियर्स की सैलरी कर दें दोगुणी
रांची : झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिख कर कोरोना महामारी को लेकर आवश्यक सुझाव देने के साथ अपने विचारों से अवगत कराया है. मरांडी ने पत्र में लिखा है कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है और राज्य का हर एक तबका इससे प्रभावित है. इससे कोई भी अछूता नहीं है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि संकट की इस घड़ी में लोगों की सेवा में जुटे सेवादूतों की भूमिका काफी बड़ी हो गयी है. इन पर अपनी सुरक्षा को दावं पर लगाकर राज्य के लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी है. उन्होंने लिखा है कि इस कार्य में ये पूरी जिम्मेवारी व तत्परता से जुटे हैं.
मरांडी ने लिखा है कि हमारे स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी अपनी जान को जोखिम में डाल कर सेवा देने का कार्य कर रहे हैं. उनका यह सराहनीय कार्य नमन योग्य है. अतः आपसे आग्रह है कि इनकी तत्परता, जोखिम उठाने का माद्दा व लगन को देखते हुए संकट की अवधि तक के लिए इनका वेतन दोगुणा कर दिया जाए. यह कार्य प्रोत्साहन स्वरूप किया जाए.

Related Posts

Latest News

