राज्य सरकार के इशारे पर श्रद्धेय अटल जी का हुआ अपमान : दीपक प्रकाश

राज्य सरकार के इशारे पर श्रद्धेय अटल जी का हुआ अपमान : दीपक प्रकाश

 

रांची : भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रविवार को राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला। दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार सत्ता मद इतनी डूब चुकी है कि इन्हें अब सामान्य मर्यादा का भी आभास नहीं। उन्होंने कहा कि आज यह साबित हो चुका की परिवारवादी पार्टियों को परिवार के अलावा कुछ याद नहीं रहता। इन्हें देश-राज्य और समाज के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुष कभी याद नहीं आ सकते।

दीपक प्रकाश ने कहा कि आज भारत रत्न स्व अटल जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर राज्य सरकार या विधानसभा सचिवालय के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित नहीं किया जाना यह प्रमाणित करता है कि सरकार की नीति और नीयत कैसी है।

उन्होंने कहा कि अटल जी को हेमंत सरकार जितना अपमानित कर ले पर वे तो झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के दिलों में बसते हैं। राज्य की जनता उन्हें अपना मसीहा मानती है।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार की ऐसी बदनीयती राज्य को गलत दिशा में धकेलने की कोशिश कर रही है। यह झारखंड की परंपरा और रीति रिवाज संस्कृति के खिलाफ है। राज्य सरकार ऐसे व्यवहार से बाज आये नही तो जनता इसका मुहतोड़ जवाब देगी।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

विधानसभा सचिव को सामान्य प्रोटोकॉल भी मालूम नहीं : समीर उरांव

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद समीर उरांव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता अपमानित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद या विधानसभा परिसर में जो प्रतिमाएं या तस्वीर लगी होती है उसका सम्मान सरकार और सदन का नैतिक दायित्व है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि आज श्रद्धेय अटल जी की दूसरी पुण्यतिथि है। झारखंड विधानसभा परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित है। परंतु उनके प्रतिमा पर सभा सचिवालय या सरकार के द्वारा कोई श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की गयी।

समीर उरांव ने कहा कि हद तो तब हो गई जब भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने विधानसभा परिसर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहा तो पहले घुसने से रोका गया जबकि मैं स्वयं पूर्व सदस्य हूँ वर्तमान में राज्य सभा सदस्य हूँ, मेरे साथ फूल माला लिए हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की जिनका मोबाइल ऑफ था। विधानसभा सचिव से हुई बात ने मुझे काफी आहत किया। उनकी बातचीत की शैली ने एक जिम्मेवार पदाधिकारी की सोच और क्षमता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनके ध्यान में यह भी नहीं था कि आज अटल जी की पुण्यतिथि भी है। अपनी जिम्मेवारियों से मुंह मोड़ते हुए उल्टा उन्होंने हम सब को ही याद न दिलाने का आरोप मढ़ दिया।

समीर उरांव ने कहा कि सरकार महापुरुषो को याद करने में भी भेदभाव कर रही है। हेमंत सरकार महापुरुषों को भी दलीय सीमा में बांध रही है।

समीर उरांव ने विधानसभा सचिव पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हेमंत सरकार राज्य की जनता से माफी मांगे।

श्रद्धेय अटल जी जन जन के नेता रहे : आदित्य साहू

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी हेमंत सरकार के सम्मान के मोहताज नहीं है। परंतु राज्य सरकार ने अटल जी का अपमान करके जन भावनाओं का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता जानती है कि कैसे अटल जी ने अलग राज्य के सपनों को साकार किया है। परंतु राज्य सरकार की नीयत इस सच से मुंह मोड़ने जैसा है। उन्होंने कहा कि बादल से सूर्य के तेज को नहीं ढाका जा सकता। राज्य की जनता इस सच्चाई को दिल से महसूस करती है।

आदित्य साहू ने राज्य सरकार अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगे नहीं तो जनता इसका हिसाब करेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त