Simdega News: समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन
अपर समाहर्ता ने सुनी लोगों की समस्याएँ
सिमडेगा के दिशा-निर्देशन में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र ने समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा के दिशा-निर्देशन में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र ने समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। अपर समाहर्ता ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं। इसमें अंतरजातीय विवाह के तहत मिलने वाले लाभ उपलब्ध कराने, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को पुनः चालू करने, अवैध शराब निर्माण एवं गांजा बिक्री पर रोक लगाने, सरकारी तालाब की मरम्मति करने, जमीन की लगान रसीद जारी करने, अबुआ आवास योजना की राशि गलत खाते में भुगतान होने से जुड़ी समस्या, भारी बारिश से टूटे बांध की मरम्मति कराने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा खतियानी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से संबंधित आवेदन शामिल रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News



