Sahebganj News: एक ही रात 7 घरों से मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
एसपी कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी
साहिबगंज की बरहेट थाना पुलिस ने धनजोरी गांव में एक ही रात सात घरों से 10 मोबाइल फोन और चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से सज्जाद अंसारी उर्फ वायरस और वसीम अंसारी को गिरफ्तार कर चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है।
साहिबगंज: बरहेट थाना क्षेत्र के धनजोरी गांव में एक ही रात सात घरों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन और एक चांदी की चेन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 28 मई को धनजोरी गांव के विभिन्न घरों से करीब 10 मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना मिली थी। मामला दर्ज होते ही बरहेट थाना कांड संख्या 67/26 के तहत जांच शुरू की गई।
तकनीकी अनुसंधान के दौरान चोरी हुए मोबाइल के इस्तेमाल के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने बरहेट निवासी सज्जाद अंसारी उर्फ वायरस उर्फ वारिस को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में सज्जाद ने अपने साथी वसीम अंसारी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि नशे की लत और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


