Sahebganj News: अरशद नसर की बड़ी दबिश: साइबर थाना प्रभारी को सौंपे पुलिस भ्रष्टाचार के पुख्ता दस्तावेज

जिले के पुलिस कप्तान बलिराम कुमार चौधरी के निर्देश पर शुरू हुई उच्चस्तरीय जांच

Sahebganj News: अरशद नसर की बड़ी दबिश: साइबर थाना प्रभारी को सौंपे पुलिस भ्रष्टाचार के पुख्ता दस्तावेज
(सैयद अरशद नसर)

सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर ने सोमवार को साइबर थाना शेखपुरा पहुंचकर पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने ASP डॉ. राकेश कुमार, पूर्व SDPO अरविंद सिन्हा और बरबीघा दारोगा सहित अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध 66 पन्नों का साक्ष्य दस्तावेज पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कुमारी को सौंपा। 14 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए अरशद की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी बलिराम कुमार चौधरी के निर्देश पर शुरू हुई इस जांच में डीएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई और जल्द रिपोर्ट सौंपने का भरोसा दिलाया है।

साहिबगंज: चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर सोमवार को साइबर थाना शेखपुरा में हाजिर हो कर शेखपुरा के अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह शेखपुरा थाना कांड संख्या- 248/24 के पर्यवेक्षण पदाधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार, शेखपुरा के पुर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सेवानिवृत्त अरविंद कुमार सिन्हा, बरबीघा थाना के दारोगा रिंकू रंजन कुमार व अन्य के खिलाफ 66 पेजों का साक्ष्य दस्तावेज के रूप में साइबर थाना शेखपुरा की प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कुमारी को सौंपा, जिस पर ज्योति कुमारी ने अरशद को आश्वस्त किया कि दोषी के खिलाफ जल्द ही जांच रिपोर्ट तैयार कर जिले के पुलिस कप्तान बलिराम कुमार चौधरी को सुपुर्द की जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर आप को बीच में बुलाया जाएगा। 

ज्योति कुमारी ने अरशद को भरोसा दिलाया कि इस मामले की बिना किसी भेद-भाव के पुरी निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी। ज्ञात हो कि बीते दिनों अरशद ने जिले के आरक्षी अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंप कर भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी व अन्य के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की थी, जिसके आलोक में ये जांच शुरू हुई है।एसपी ने जांच की जिम्मेवारी साइबर क्राइम थाना शेखपुरा की प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कुमारी को सौंपी है। विदित हो कि अभी हाल में ही अरशद 14 महीना जेल में रह कर नियमित जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। जेल से बाहर आते ही अरशद द्वारा भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ उठाए गए इस कदम से भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी में बेचैनी देखी जा रही है तो दुसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यापत है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sabarimala Verdict: 'धर्म की आत्मा को अदालत की तराजू पर तौलना आसान नहीं', सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी Sabarimala Verdict: 'धर्म की आत्मा को अदालत की तराजू पर तौलना आसान नहीं', सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान
चारधाम यात्रा: 10 दिन में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़
नेपाल को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग हब’ बनाने की पहल, नई दिल्ली में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री का बड़ा कार्यक्रम
पानी की किल्लत और बिजली कटौती पर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, 6 से 12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय होगा आधा
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों पर बरसाया प्यार, हरदोई के लिए रवाना
मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा, दक्षिण 24 परगना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
खानाकुल के 147 नंबर बूथ पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर बढ़ा विवाद
कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस
झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी