Ranchi News: जेसीआई ने एक्सपो उत्सव 2025 के एक्सपो ब्रोशर का किया अनावरण
27 वर्षों की परंपरा: रांची एक्सपो उत्सव बना पहचान
जेसीआई रांची ने होटल रमाडा में एक्सपो उत्सव 2025 का ब्रोशर अनावरण किया. 27 वर्षों से यह आयोजन झारखंड की पहचान रहा है. कार्यक्रम में न्यायमूर्ति दीपक रोशन मुख्य अतिथि रहे और प्रायोजकों का सम्मान भी किया गया.
रांची: जेसीआई ने रविवार 17 अगस्त को बरियातू के 'होटल रमादा बाय विन्धम' में अपने एक्सपो ब्रोशर का अनावरण किया और अपने प्रायोजको को सम्मानित किया. विगत पिछले 27 साल से जेसीआई रांची एक्सपो उत्सव केवल रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड की एक पहचान बन चुकी है. भारत के पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट मने जाने वाला यह एक्सपो न की केवल रांची के व्यापार को बढ़ावा देता है, बल्कि हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारिको को आकर्षित करता है.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे न्यायमूर्ति दीपक रोशन, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, झारखंड. उनके द्वारा जेसीआई रांची की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जेसीआई रांची व्यापार और खेल जगत में युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहा है. उन्होंने अध्यक्ष प्रतीक जैन और एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल को बधाई दी.

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
