Ranchi News: एसबीयू में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम
सात्विक कर्म से लें प्रेरणा: डॉ. प्रदीप वर्मा
आज सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र का उदाहरण देते हुए कि धर्म की स्थापना के लिए बहुधा हिंसा का सहारा लेना भी आवश्यक हो जाता है. कार्यक्रम का आयोजन विवि के भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र ने आईआईसी के सहयोग से किया.
रांची: गीता के श्लोक में वर्णित सेवा, करुणा, दया और अहिंसा सात्विक कर्म को परिभाषित करता है और आज के विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. यह बातें आज सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कही. भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए बहुधा हिंसा का सहारा लेना भी आवश्यक हो जाता है. कार्यक्रम का आयोजन विवि के भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र ने आईआईसी के सहयोग से किया.
इस अवसर पर भक्ति वेदांता विद्या भवन गुरुकुल, मुरी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरु असीम कृष्ण दास ने हमारे दैनिक जीवन में श्रीमद्भागवत गीता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. गुरु गदाधर दास ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को उद्धृत करते हुए उनसे जुड़े विभिन्न प्रसंगों की विस्तार से व्याख्या की.

एसबीयू में जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है.
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
