स्वस्थ झारखंड के लिए भूमिका निभाएं चिकित्सक: सुदेश महतो

चिकित्सकों की बैठक में स्वस्थ झारखंड के निर्माण का संकल्प

स्वस्थ झारखंड के लिए भूमिका निभाएं चिकित्सक: सुदेश महतो
चिकित्सक के साथ बैठक में सुदेश महतो

रांची: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने आह्वान किया है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सक समुदाय को आगे आना होगा. झारखंड को एक स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने में चिकित्सकों को अहम भूमिका निभानी होगी.

उन्होंने बरियातू स्थित डेंसिटी हेयर ट्रीटमेंट सेंटर में पार्टी से जुड़े चिकित्सकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता काफी कम है. बैठक को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, मुख्य प्रशिक्षक संजय बसु मल्लिक एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने भी संबोधित किया. बैठक में स्वस्थ झारखंड के निर्माण  का संकल्प लिया गया. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया.

सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं है. राज्य में खाट पर मरीजों को ढोया जा रहा है. नीति आयोग द्वारा जारी स्वास्थ्य सूचकांकों में झारखंड का प्रदर्शन अन्य राज्यों की तुलना में पीछे है.

उन्होंने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहाँ प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की कमी आज भी एक गंभीर चुनौती है. ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों की कमी, चिकित्सकों की अनुपस्थिति और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव जनता को बेबस कर देता है. आजसू पार्टी इस स्थिति को बदलने के लिए कटिबद्ध है. हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक झारखंडी को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सीआईआई झारखंड प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

बैठक में डॉ पार्थ परितोष, डॉ संतोष मोदी, डॉ अरुण कुमार, डॉ प्रतीक, डॉ कुंदन, डॉ अभिषेक, डॉ अंबुज, सुमंत मोदी, अमरदीप कुमार, यश चौधरी, शिवम कुमार, शिवलोक सिंह, रौशन कुमार, अभिरंजन तिवारी, मो कैफ आदि उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें: बीआईटी मेसरा में पांच दिवसीय राष्ट्रीय FDP संपन्न, 16 राज्यों और 3 देशों के 150 से अधिक विशेषज्ञ जुटे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला