सीसीएल ने दी 101 आश्रितों को स्थायी नौकरी

सीसीएल ने दी 101 आश्रितों को स्थायी नौकरी

-दरभंगा हाउस में आहूत हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
रांची: गरीब, ग्रामीणों व श्रमिकों के सर्वागींण विकास पथ पर एक कदम आगे बढ़ते हुये सीसीएल ने शनिवार को दरभंगा हाउस स्थित अपने मुख्यालय के ‘विचार मंच’ में ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह’ का अयोजन किया। इस बाबत 101 दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र देकर स्थायी रोजगार प्रदान किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सीएमडी गोपाल सिंह ने अपने उदगार में कहा कि कर्तव्यों का निर्वहन करते हमारे शहीद कर्मियों को याद करने का आज एक अहम दिन है। उन दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देकर हम न सिर्फ उनका सम्मान कर रहें हैं, बल्कि एक परिवार के रूप में हम अपनी जिम्मेदारियेां का निवर्हन भी कर रहे हैं।
सीएमडी ने रोजगार प्राप्त करनेवाले आश्रितों खासकर नौजवानों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है, बल्कि छोटी तो हमारी सोच होती है। ऐसे में हमें अपने दिये गये दायित्वों का निवर्हन निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से करना चाहिए। कहा कि आपके कार्य से ही कंपनी की प्रतिष्ठा बढ़ती है, ये हमें कभी नही भूलना चाहिए। सीसीएल परिवार के नये सदस्यों को बताया कि आप जिस कंपनी में अपना योगदान देने जा रहे हैं, वो सिर्फ कोयला उत्पादन नहीं करती, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कौशल विकास, व पेयजल के विविध क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को अंजाम देती है। श्री सिंह ने जानकारी दी, कि नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहे आश्रितों के लिए ओरियेंटेशन प्रोग्राम भी आहूत होगा व तदोपरांत उन्हें उनकी अभिरूची व योग्यता के अनुसार पोस्टिंग दी जायेगी।

[URIS id=8357]

इस मौके पर निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र ने कहा कि यह समारोह हमारे लिए एक पर्व है, जो सभी के समक्ष एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। कहा कि हमारा प्रयास है, कि हम अपने सभी स्टेक होल्डर्स से नियमित संवाद कायम रखें, जिससे हम उनके समस्यामओं को और सुझावों पर समयबद्ध तरीके से उचित कार्यवाई कर सकें। निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह ने कहा कि प्रबंधन का प्रयास रहता है, कि विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली रोजगार अवसरों को समयबद्ध तरीके से दिया जाय। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कार्मिक विभाग की सराहना की। कहा कि सीसीएल के इतिहास में यह प्रथम अवसर है, जहां एक मंच से 101 आश्रितों को नियुक्ति पत्र दी गई है। इस मौके पर कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। मंच संचालन महाप्रबंधक (कार्मिक) उमेश सिंह व एडी वाधवा, वरीय प्रबंधक (वित्त) द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (समाधान सेल) सुश्री रश्मि दयाल ने किया। इस बाबत कड़ी संख्या में सीसीएल प्रबंधन के कर्मचारियों सहित अधिकारी व वरीय जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार मौजूद रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक