कोडरमा के कॉलेजों को गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने का भारी विरोध, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन
भौगोलिक दूरी बढ़ने से छात्राओं को होगी अत्यधिक असुविधा
कोडरमा के जेजे कॉलेज सहित सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) से हटाकर नवनिर्मित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से जोड़ने के सरकारी फैसले का विरोध तेज हो गया है। 'जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति' ने वरिष्ठ विधायक सरयू राय को ज्ञापन सौंपकर इस गजट नोटिफिकेशन को विधिक रूप से रद्द करने की मांग की है।
कोडरमा: जिले के प्रतिष्ठित जगन्नाथ जैन (जेजे) कॉलेज सहित जिले के सभी अंगीभूत एवं मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभवि), हजारीबाग से हटाकर नवनिर्मित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने के सरकारी फैसले के खिलाफ विरोध की आग तेज हो गई है।
इसी कड़ी में 'जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति' ने झारखंड के वरिष्ठ विधायक सरयू राय का कोडरमा आगमन पर परिसदन में मुख्य संरक्षक राम रतन अवध्या के नेतृत्व में अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, सह सचिव मो अली शाद ने संयुक्त रूप से मुलाकात की और इस अव्यावहारिक फैसले को रद्द कराने की मांग को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


