Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षक बने मंच के सितारे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

अभिलाषा, आशुतोष व विक्रम ने संभाला मंच संचालन

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षक बने मंच के सितारे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
(सेक्रेड हार्ट समारोह)

कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने समर्पित शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए सभी को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

कोडरमा: शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को दिशा देने और उनके व्यक्तित्व को आकार देने वाला मार्गदर्शक होता है। इसी भावना के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की जगह इस बार शिक्षक ही मंच के सितारे रहे। शिक्षकों ने कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण तालियों और मुस्कान से गूंज उठा। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रामोद शर्मा, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कॉर्डिंनेटर अमृत शंकर झा अलका सिंह और शगुफ्ता परवीन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं। शिक्षक दिवस समारोह की सबसे खास बात रही शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी। विभिन्न शिक्षकों ने मंच पर कविता पाठ, गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। 

रोजाना विद्यार्थियों को पढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को इस अवसर पर एक अलग और खुशनुमा अंदाज में देखकर सभी ने जमकर तालियां बजाईं। शिक्षकों ने न केवल अपनी प्रतिभा दिखाई, बल्कि सहकर्मियों के साथ हंसी-खुशी के यादगार पल भी साझा किए। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा सिंह, आशुतोष गौतम एवं विक्रम दाँगी ने संयुक्त रूप से किया। कुंतल जेटवा ने सभी शिक्षकों के लिए विशेष रूप से सुंदर ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए, वहीं अनुष्का कुमारी ने मंच की आकर्षक सजावट कर कार्यक्रम की सुंदरता बढ़ाई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रामोद शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं है। यह उन सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है, जो प्रतिदिन अपने समय, ऊर्जा और भावनाओं को विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माण में लगाते हैं। सेक्रेड हार्ट स्कूल की सबसे बड़ी ताकत हमारे समर्पित शिक्षक हैं। इनका योगदान विद्यालय की हर उपलब्धि के पीछे दिखाई देता है। 

उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थी को केवल यह नहीं बताता कि क्या सीखना है, बल्कि उसे यह विश्वास भी देता है कि वह जीवन में बहुत कुछ कर सकता है। हमारा प्रयास है कि सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षक और विद्यार्थी के बीच सीखने, विश्वास और प्रेरणा का रिश्ता और मजबूत हो। प्राचार्य  ने शिक्षकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों का ऐसा उत्साह विद्यालय के सकारात्मक और जीवंत वातावरण की पहचान है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रामोद शर्मा, उपप्राचार्य प्रवीण कुमार एवं विद्यालय के कोर्डिनेटर अमृत झा, अलका सिंह एवं सगुफ्ता प्रवीण ने सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। उपहार पाकर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। शिक्षक दिवस का यह आयोजन सेक्रेड हार्ट स्कूल परिवार के लिए केवल एक समारोह नहीं, बल्कि सहकर्मियों के बीच सम्मान, अपनत्व, सहयोग और एकजुटता का उत्सव बन गया। शिक्षकों की मुस्कान और उत्साह के साथ कार्यक्रम यादगार पलों की सौगात देकर संपन्न हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई