ACCIDENT NEWS KODERMA: ट्रक और टक्कर की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इधर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों का इलाज करवाते हुए अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचवा दिया गया।
कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप एनएच 20 पर गुरुवार बको एक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बस में सवार 4 यात्री घायल हो गए। वहीं ट्रक और बस चालक सहित अन्य यात्री बाल बाल बचे। यात्रियों ने बताया कि राजा डीलक्स नामक बस (डब्लूबी 49 एन 1086) कोलकाता से कौआकोल (बिहार) जा रही कि तभी घाटो (हजारीबाग) से बिहार की ओर जा रही कोयला लदी एक ट्रक (जेएच 12 ई 3275 ) ओवरटेक करनी चाही जिससे बस अनियंत्रित हो गई और ट्रक और बस आपस में टकरा गई। जिसमें बस का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे 4 यात्री घायल हो गए। वहीं ट्रक सड़क के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इधर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों का इलाज करवाते हुए अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचवा दिया गया।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
