Koderma News: केंदुवा टांड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का रास्ता बदहाल, बच्चों को गोद में लेकर पहुंचा रहे अभिभावक
जयनगर प्रखंड के केंदुवा टांड में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तक जाने का कोई पक्का रास्ता नहीं है। बारिश के बाद कीचड़ भरे हालात में अभिभावक बच्चों को गोद में उठाकर स्कूल ला रहे हैं। विभागीय लापरवाही से ग्रामीणों में रोष।
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के तेतरोन पंचायत अंतर्गत ग्राम केंन्दुवा टांड नवसृजित प्राथमिक विद्यालय आने जाने का कोई रास्ता नहीं है। किसी प्रकार से ग्रामीणों के द्वारा कच्ची रास्ता बनाया गया था वह भी भारी बारिश के कारण गड्ढे व कीचड़ में तब्दील हो चुका है। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि रास्ता नहीं रहने के कारण विद्यालय में बच्चे आने में असमर्थ हो जाते हैं। अभिभावक किसी प्रकार से गोद में उठाकर बच्चों को कीचड़ से होते हुए विद्यालय लेकर आते हैं अगल-बगल खेत खलियान से होकर बच्चे आते हैं तो खेत में लगे हुए फसल धान नष्ट हो जाता है। जिससे खेत मालिक बच्चों को डांट-डपट करते हैं।
विद्यालय के बच्चों एवं बच्चों के अभिभावकों से कई बार आपस में झड़प भी हो चुकी है। कई बार विद्यालय के द्वारा विभाग को एवं जन प्रतिनिधि को रास्ते के बारे में अवगत कराया लेकिन आज तक किसी प्रकार का कोई सुनवाई नहीं हो पाया। रास्ता नहीं रहने के कारण विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी काफी रोष देखा गया है। ग्रामीणों ने कहा कि सांसद विधायक एवं विभाग खुद भी आकर देख सकते हैं कि रास्ते की क्या स्थिति है। विद्यालय के बच्चे तो क्या किसी भी व्यक्ति का गाड़ी से दूर पैदल चल कर जाना दुर्लभ हो गया है। अभिभावक अपने बच्चों को गोदी में लेकर स्कूल पहुंचा रहे हैं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
