विधायक सरयू राय की मदद से कराटे खिलाड़ियों की बड़ी जीत, 21 मेडल किए अपने नाम

बीरभूम कराटे चैंपियनशिप में चमके झारखंड के बच्चे

विधायक सरयू राय की मदद से कराटे खिलाड़ियों की बड़ी जीत, 21 मेडल किए अपने नाम
ट्रॉफी के साथ कराटे खिलाड़ियों एवं अन्य

बीरभूम में हुई एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप 2025 में झारखंड के आठ खिलाड़ियों ने कुल 21 मेडल जीते. विधायक सरयू राय की मदद से पहुंचे बच्चों ने 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज जीतकर राज्य का मान बढ़ाया.

जमशेदपुर: निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट (कराटे ऑफ झारखंड) के आठ बच्चों ने 21 मेडल जीते हैं. इन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रीय कराटे महासंघ द्वारा पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आयोजित एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप 2025 में प्राप्त हुए. इनमें 9 स्वर्ण और छह-छह चांदी और ब्रान्ज मेडल शामिल हैं. ये सारे बच्चे निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट के संचालक गणेश सिंह से प्रशिक्षित हैं.

रविवार को गणेश सिंह तमाम बच्चों के साथ विधायक सरयू राय के कार्यालय आए जहां स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टीद्वय अशोक गोयल और आशुतोष राय ने विजेता बच्चों और ट्रेनर गणेश सिंह की हौसला अफजाई की और सम्मानित किया. आशुतोष राय ने कहा कि जब भी बच्चों को किसी भी तरह की जरूरत होगी, उनका ट्रस्ट सदैव उनकी मदद को तत्पर रहेगा.

इस मौके पर गणेश सिंह ने कहा कि अगर विधायक सरयू राय  ने आर्थिक मदद न की होती तो ये आठों बच्चे बीरभूम नहीं पहुंच पाते. उन्होंने सरयू राय के प्रति आभार जताया.

इन बच्चों ने जीते पदकः आर्यन गुप्ता, अभिषेक सिंह, आशुतोष कुमार, प्रज्ञा सिंह, आंचल वर्मा, सहदेव नापित, मनोज नापित और मोहित गोप.

Read More.. Jamshedpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला चालक का शव, गोविंदपुर में संदिग्ध हादसे से सनसनी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी