विधानसभा में उठा एमजीएम में महिला मरीज के दुष्कर्म का मामला

विधानसभा में उठा एमजीएम में महिला मरीज के दुष्कर्म का मामला

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही के दौरान जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में 50 वर्षीय महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का मामला उठा। विधायक प्रदीप यादव ने प्रश्नकाल में इस मामले को उठाते हुए कहा कि यह मामला स्वास्थय मंत्री के क्षेत्र का है, लेकिन फिर भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए। इसपर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मामले की प्राथमिकी साकची थाने में दर्ज किया गया है। साथ ही इस मामले की जांच सिटी एसपी कर रहे हैं।

इस मामले का खुलासा घटना के छह दिन बाद हुआ, जब महिला ने कोर्ट में धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज करवाया। इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया। अभी रिपोर्ट आने का इंतजार है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह मार्च को वह मेडिसिन विभाग के बेड संख्या 64 पर भर्ती थी। इसी बीच नशे में आये एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट किया और फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर पीड़िता ने उसे जल्द डिस्चार्ज करने का आरोप लगाया।

इस मामले को लेकर बन्ना गुप्ता ने एसएसपी अनूप बिरथरे को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही एसएसपी को मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने को लेकर ट्विट भी किया। कहा कि मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।

 

यह भी पढ़ें: सोनारी में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं