Hazaribagh News: पेटो पंचायत में मुखिया कौशल्या देवी के नेतृत्व में हुआ अनोखा विरोध-प्रदर्शन

प्रदर्शन में छात्राओं और ग्रामीणों की भागीदारी

Hazaribagh News: पेटो पंचायत में मुखिया कौशल्या देवी के नेतृत्व में हुआ अनोखा विरोध-प्रदर्शन
(केरेडारी धान रोपनी प्रदर्शन)

हजारीबाग के केरेडारी अंतर्गत पेटो पंचायत में कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जर्जर सड़क और भीषण जाम के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपनी की। मुखिया कौशल्या देवी और कांग्रेस नेता रविन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में 15 अगस्त तक अलग ट्रांसपोर्टिंग कॉरिडोर व मरम्मत न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।

कोयला ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल होती सड़कों और लगातार लगने वाले भीषण जाम के खिलाफ सोमवार को पेटो पंचायत में ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी एवं कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव रविन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध-प्रदर्शन करते हुए ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में धान की रोपनी कर प्रशासन और संबंधित कंपनियों का ध्यान आकर्षित किया।

ग्रामीणों का कहना था कि वर्षों से भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आम लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि प्रतिदिन घंटों तक जाम की समस्या से मरीज, स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और आम राहगीर परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट मांग की कि कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए अलग सड़क (डेडिकेटेड ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर) का निर्माण कराया जाए, ताकि आम जनता को जाम और दुर्घटनाओं के खतरे से राहत मिल सके।

मुखिया कौशल्या देवी और जिला महासचिव रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि यदि 15 अगस्त तक सड़क की मरम्मत, जाम की स्थायी व्यवस्था और अलग ट्रांसपोर्टिंग सड़क को लेकर ठोस पहल नहीं की गई, तो ग्रामीण व्यापक और निर्णायक आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की होगी।

इस विरोध-प्रदर्शन में गुरुदयाल साव, अमित प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार, प्रदीप राम, बसंत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्राओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा