लोस चुनाव: निशिकांत हैट्रिक लगायेंगे या प्रदीप मारेंगे छक्का
On
-सुनील कुमार
देवघर: भाजपा ने निवर्तनाम सासंद निशिकांत दुबे को यहां से हैट्रिक जीत लगाने के लिए चुनावी समर में उतारा है तो पूर्व भाजपाई व जेवीएम नेता प्रदीप यादव को उनके विरोध में महागठबंधन ने भाजपाई किला धवस्त करने के लिए ताल ठोंकवाया है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गोड्डा लोकसभा इसका प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। पानी को यहां की जनता ने इस बार मुद्दा बनाया है। ग्रामीणों ने मत का आधार पुनासी डैम को बनाया है, क्योंकि यहीं से जनता की पानी मुहैया कराया जा सकता है।
गोड्डा में 70 फीसदी से ज्यादा क्षेत्र ड्राई जोन घोषित हो चुका, ऐसे में जनता को पुनासी डैम से बड़ी आशा है। आलम ये है कि जनहित के अपने को सर्वोपरि साबित करने के लिये ही बीजेपी व जेवीएम आमने- सामने हैं। एक तरफ निशीकांत दुबे 40 साल से बंद पड़े इस योजना का पूर्ण श्रेय लेने का कोर- कसर नही छोड़ रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्ष यह कटाक्ष कर तीर चला रहा है कि राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिये पुनासी को नही बनने दिया गया। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि उन्होंने डैम के लिए लंबी लड़ाई लड़ी व परिणाम स्वरुप डैम में पानी ठहरना शुरू भी हो गया है। डैम के रिवर क्लोजिंग का काम भी शुरू है।
सांसद मानते हैं कि देवघर को पानी मुहैया कराने के लिए एकमात्र विकल्प पुनासी डैम है व इसे 10 सालों तक विपक्ष से लड़ाई लड़ने के बाद पूरा करवाया जा सका है। अब घर- घर पानी पहुंचने को तैयार है, तो विपक्ष गंदी राजनीति कर रहा है। इनका आरोप है कि विपक्ष नहीं चाहता कि या डैम पूरा हो। लोगों का सपना साकार होने को है व पुनासी डैम का काम भी अंतिम चरण में है। पाइप लाइन के जरिए देवघर में पानी सप्लाई का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। दुबे ने कहा कि विपक्ष ने वादा करते हुये 40 साल पानी को रोके रखा व परिणामस्वरुप में चुनावी मैदान में हूँ।

गौरतलब हो कि पुनासी जलाशय योजना चालीस सालों से चल रहा है व आरजेडी के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान सहित मौजूदा गोड्डा के महागठबंधन उम्मीदवार प्रदीप यादव इसी पुनासी की देन है। लंबे समय से हर चुनाव में पुनासी चुनावी मुद्दा बनता रहा है। एक तरफ जहां देवघर में एम्स एयरपोर्ट स्पोर्ट्स कंपलेक्स जैसे विकास के कार्य हुए हैं, लेकिन विपक्ष जानती है कि आम जनों की आवाज सिर्फ और सिर्फ पानी है। ऐसे में पानी पर निशिकांत दुबे को घेरने की पूरी तैयारी की जा रही है गठबंधन उम्मीदवार व जेवीएम नेता प्रदीप यादव मानते हैं कि देवघर मैं पानी की सबसे ज्यादा जरूरत हैै। सांसद ने पानी के लिए कुछ नहीं किया है ऐसे में इनका भी चुनावी मुद्दा सिर्फ व सिर्फ पानी ही है। कुल मिलाकर पुनासी जलाशय योजना देवघर के लिए वरदान साबित होने वाली है, इस बात को पक्ष- विपक्ष दोनों बखूबी परिचित हैं। लिहाजा भाजपा व महागठबंधन दोनों इसको कैश कर रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


Latest News








