मोहन भागवत 30 दिसंबर को धनबाद की जनता को करेंगे संबोधित

मोहन भागवत 30 दिसंबर को धनबाद की जनता को करेंगे संबोधित

धनबाद: क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 30 दिसंबर को संबोधित करेंगे। क्रीड़ा भारती के इस राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन 28 दिसंबर को पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान करेंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारी और सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। बुधवार को धनबाद एसएसपी किशोर कौशल के साथ ग्रामीण एसपी अमन कुमार, सिटी एसपी पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड आर्डर राकेश कुमार दूबे अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। साथ ही कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
अधिकारियों के साथ क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह, धनबाद मेयर शेखर अग्रवाल, आयोजन समिति के प्रमुख अमरेश सिंह, केशव हरोदिया सहित कई लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने राजकमल स्कूल का भी जायजा लिया।
आपको बता दें कि 28 दिसंबर से शुरू हो रही है तीन दिवसीय क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत भी इस दौरान 29 और 30 दिसंबर को धनबाद में रहेंगे। क्रीड़ा भारती का अधिवेशन राजकमल स्कूल में मुख्य रूप से होगा। वहां तीन दिन तक कार्यक्रम चलेगा। 29 दिसंबर को मोहन भागवत राजकमल में मार्गदर्शन करेंगे।
केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री समेत दर्जनों वीवीआईपी होंगे शामिल:
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में 30 दिसंबर को केंद्रीय खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़, झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड के खेल मंत्री अमर बाउरी समेत कई राज्यों के खेल मंत्री भी शामिल होंगे।
देश के 450 जिलों से 2100 डेलीगेट कार्यक्रम में करेंगे शिरकत:
राजकमल में तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भारत के 450 जिलों के 2100 डेलिगेट हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी समेत कोच, पूर्व खिलाड़ी और 72 अर्जुन अवार्डी शामिल होंगे और स्वस्थ भारत बनाने का संदेश अपने खेल के माध्यम से देंगे। विभिन्न खेलों का आयोजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और राजकमल में होगा। अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था राजकमल, आइएसएम और सिंफर में किया गया है।
कार्यक्रम में कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह पाने वाले हस्ती भी होंगे शामिल। इनमे भानु सचदेवा (स्वीमिंग), आभा ढीलन (राइफल शूटिंग), शकुन्तला हटावकर (कबड्डी) हेमंत ताकत (खोखो), नीता दुबे (हॉकी) आदि दर्जनों खिलाड़ी आयेंगे।

 

समृद्ध झारखण्ड के लिए धनबाद से अजय उपाध्याय की रिपोर्ट…

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम