होटल के कमरे में बिखरा था आपत्तिजनक सामान, रंगरलियां मनाते पकड़े गये जोड़े
On
देवघर: पिछले दिनों देवनगरी में हुए जिस्मफ़रोशी के कारोबार का खुलासा करने के बाद पुलिस ने अभी चैन की सांस ली ही थी कि, शहर के होटल संचालकों ने पुलिस की परेशानी पर बल ला दिया, जब गुप्त सूचना के आधार पर होटल के कमरे में छापेमारी की गई तो वहां मौज़ूद तमाम लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
क्योंकि, कमरे की फर्श पर उपयोग किया हुआ कंडोम बिखरा पड़ा था साथ ही दो नाबालिग कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाई गई। दोनों लड़कियां होटल के अलग- अलग कमरे में थी और एक लड़की के साथ लड़का भी मौजूद था। दोनों लड़कियां टाउन थाना इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।
आपको बता दें कि, पुलिस की यह छापेमारी स्टेशन रोड स्थित कृष्णा लॉज में की गई थी। बहरहाल, पुलिस ने दोनों नाबालिगों को उसके परिजनों के हवाले कर होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
समृद्ध झारखण्ड के लिए देवघर से सुनील कुमार की रिपोर्ट…
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand









