जेपी नड्डा ने कहा जीएसटी सुधार स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सकारात्मक
जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिया गया ऐतिहासिक फैसला
जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में बुधवार को ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिसके तहत 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया। अब केवल दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत ही रहेंगे।
नई दिल्ली: जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में बुधवार को ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिसके तहत 12% और 28% की टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया। अब केवल दो स्लैब 5% और 18% ही रहेंगे। इसके साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इसे सकारात्मक बताया है।
गुरुवार को एक्स पर साझा किए अपने संदेश में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधार जन-प्रथम और स्वास्थ्य-सकारात्मक हैं। दवाओं, उपकरणों और डायग्नोस्टिक्स पर कम जीएसटी है। चश्मे सस्ते हुए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सकारात्मक है। यह सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्राथमिकता को दर्शाता है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
