हिंदू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाएगा और मुसलमान का प्लाज्मा हिंदू की जान बचाएगा : केजरीवाल

हिंदू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाएगा और मुसलमान का प्लाज्मा हिंदू की जान बचाएगा : केजरीवाल

 

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना संक्रमण पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कान्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारियां साझा की. उन्होंने कहा कि यदि आपके मन में किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के प्रति कोई दुर्भावना है तो याद रखें कि किसी दिन उसका प्लाज्मा आपकी जान बचा सकता है. मुसलमान का प्लाज्मा हिंदू की जान बचाएगा और हिंदू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाएगा. हम सबका खून एक जैसा है, हमारा प्लाज्मा एक जैसा है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि सभी धर्माें के लोग आगे आकर लोगों की जान बचाना चाहते हैं. जिन लोगों की जान बचायी गयी है वो अब कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे लोगों की जान बचे. उन्होंने कहा कि एलएनजेपी में कल एक मरीज को प्लाज्मा दिया गया उनकी हालत बहुत नाजुक थी, आज सुबह तक उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है. जो मरीज ठीक होकर जा रहे हैं उनसे हम प्लाज्मा देने के लिए कह रहे हैं.


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने जब दुनिया बनायी थी तो उन्होंने इंसान बनाए थे, दीवारें तो हमने बनायी. अगर हमारे देश के सब लोग मिलकर प्यार मोहब्बत से काम करेंगे तो हमारे देश के आगे सारी दुनिया को झुकना पड़ेगा.


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने लाॅकडाउन में कुछ आवश्यक चीजों पर रियायत दी वो दिल्ली में भी लागू की जा रही है. लेकिन, कंटेंमेंट एरिया में किसी भी प्रकार की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है.

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आदेश को हम दिल्ली में लागू कर रहे हैं. जो रिहायशी इलाके में दुकानें हैं, एकल दुकानें हैं, वो खुलेंगी. कोई मार्केट, शापिंग माॅल, मार्केट कांप्लेक्स नहीं खुलेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछला सप्ताह दिल्लीवालों के लिए उसके पहले वाले हफ्ते से थोड़ा बेहतर रहा है. पिछले हफ्ते में कम केस आए, कम लोगों की मौत हुई और काफी लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन