दिल्ली को बनाने चलाने वालों को केजरीवाल के शपथ ग्रहण का न्यौता, जानें खास नहीं आम लोगों की सूची

दिल्ली को बनाने चलाने वालों को केजरीवाल के शपथ ग्रहण का न्यौता, जानें खास नहीं आम लोगों की सूची

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल एक नयी किस्म की राजनीति की नींव देश में रखने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मिली जीत के बाद अरविंद केजरीवाल रविवार को सुबह दस बजे ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा दिल्ली में रह रहे प्रमुख लोगों को न्यौता भेजा है. दूसरे राज्यों के हाइप्रोफाइल लोगों का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन के लिए जमावड़ा लगाने से आम आदमी पार्टी ने इनकार कर दिया है. इस बीच आज पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि हम दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में उन लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं जिन्होंने दिल्ली को बनाया है और जो दिल्ली को चलाते हैं.


सिसोदिया ने कहा कि इनमें अध्यापक, स्कूल के चपरासी, मोहल्ला क्लीनिक के डाॅक्टर, बाइक ऐंबुलेंस का राइडर, फायर फाइटर के परिवार, सफाई कर्मचारी, बस मार्शल, बस ड्राइवर, कंडक्टर, मेट्रो ड्राइवर, सिग्नेचर ब्रिज बनाने वाले आर्किटेक्चर, आंगनबाड़ी कर्मचारी व किसान हैं और वे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली को बनाने व चलाने वालों की यह जीत है. उन्हें एक करप्शन मुक्त मददगार सरकार मिली है.


मनीष सिसोदिया ेन कहा कि अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में 50 विशेष मेहमान मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे और ये मेहमान होंगे दिल्ली के निर्माता, जिनके साथ पिछले पांच साल मुख्यमंत्री ने मिल कर दिल्ली को बनाया है और जिनके साथ मिल कर अगले पाचं साल भी दिल्ली को बढाना है, चलाना है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक