घर में लगी आग, सोया युवक जला

घर में लगी आग, सोया युवक जला

द्वारपहरी(गिरिडीह): मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंदवरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम टोलेहरकट्टो में बीती रात आग लगने से घर समेत घर में सो रहे एक व्यक्ति की जलकर मृत्यु हो गई। मृतक के भाई राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक रामअवतार सिंह इस घर मे अकेले सोता था । इसकी पत्नी का लगभग चार वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतक की दो बेटी है, एक फिलहाल 10 वर्षीय पुत्री यहीं अपने पिताजी के साथ रहकर गांव के हीं प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पाँचवीं में पढती है। पाँच वर्षीय दुसरी पुत्री मामा घर में रहती है। बड़ी पुत्री अपने बूढ़ी दादी के साथ बगल वाली घर में सोई थी। मां बूढ़ी होने के कारण रात को गहरी नींद में सोई रह गयी । इन्हें भी पता नही चल पाया कि घर में आग कब लगी और कैसे लगी। रामअवतार अकेले उस घर में सोता था। घर में पूरा पुआल भरा हुआ था रात में उसके सोने के बाद आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी किसी को नही है। हमलोग रोड किनारे लगभग 400 मीटर दूर दूसरे घर में रहते है। सुबह करीब चार बजे जब पड़ोसी लोग सोकर उठे तो रामअवतार के घर में आग दहकते हुए देखा तो हो हल्ला किया गया। हो हल्ला सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे पर आग पर काबू नही पाए जाने पर तत्काल इसकी सुचना अग्नि शामक विभाग को खबर किया गया एक घण्टे के अंदर अग्निशामक वाहन घटना स्थल पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के बाद पता चला कि घर के अंदर सोया रामअवतार आग में पुरी तरह झुलस कर मर गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के एएसआई सुनील सिंह, श्रवण कुमार सिंह अपने दलबल के साथ पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। एएसआई सुनील सिंह ने बताया कि घटना के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नही मिल पा रही है मृतक का भाई के अनुसार किसी पर कोई संदेह नही जताया गया है, फिर भी घटना की गहन जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि महज यह एक घटना है या हत्या। फिलहाल यूड़ी केश दर्ज की जा रही है।

समाज सेवी रामेश्वर प्रसाद बर्मा ने जिला प्रशासन से मृतक की दोनों बच्चीओं के शिक्षा दीक्षा में सहयोग प्रदान के साथ बच्चीओं को रहने के लिए आवास व अनाज उपलब्ध कराने की मांग की है। आग बुझाने में पंसस प्रयाग प्रसाद बर्मा वार्ड सदस्य भुनेश्वर राय, हरिहर तुरी, ग्रामीण अख्तर अंसारी, टेकलाल वर्मा, बसन्त कुमार राम, राजू महतो, किशोर राय, जागेश्वर राय आदि शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक