बिना दहेज लिए परिजनों की सहमती से युवक ने रचाई शादी

बिना दहेज लिए परिजनों की सहमती से युवक ने रचाई शादी

BY: दिपक कुमार


कोदम्बरी(गिरिडीह): हिरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा में स्थित दुःखहरण नाथ मंदिर में रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में युवक-युवती ने आदर्श विवाह रचाया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई, साथ ही उपस्थित गणमान्य लोगों का आशीर्वाद लिया। जानकारी के मुताबित रेम्बा के नंदलाल राम की पुत्री सोनी कुमारी की शादी धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरेडीह निवासी केदार राम के पुत्र अरविंद कुमार राम के साथ तय हुआ था। दहेज की राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण लड़की के पिता ने इस वर्ष शादी नहीं करने की बात कही। युवक अरविंद कुमार राम ने अपने पिता केदार राम और परिवार के अन्य परिजन की सहमति से बगैर दहेज शादी करने की हामी भर दी। स्थानीय मोहल्ला कमेटी रेम्बा के सदस्यों ने पहल किया और युवक- युवती दांपत्यसूत्र में रविवार बंध गए।

मौके पर मुखिया ललिता देवी प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु राम, पंसस भिखारी राम, अनूप कुमार गुप्ता, समाजसेवी अशोक द्विवेदी, निरंजन राम, पवन राम, सुनील कुमार, वीरेंद्र राम, किशन राम, रोहित राम, शंकर, पूरन महतो नव दंपति के परिजन सहित सैकड़ों लोग थे। उक्त आदर्श विवाह की सराहना लोग मुक्त कंठ से कर रहे है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: बाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
Koderma News: बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवरिए, बासोडीह से 105 किमी पैदल यात्रा पर निकला जत्था