सकरी नदी पर बने पुल का दो पिलर धंसा
On
कोडरमा:सतगावां प्रखंड के मरचोई स्थित सकरी नदी पर बने पुल मे दरार आ जाने से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है। पुल के क्षतिग्रस्त होने कारण प्रखंड से कई पंचायत का आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजनाथ उरावं ने मौके पर जाकर पुल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पुल के दो पिलर के बीच में दरार आने से पुल झुक गया है। उल्लेखनीय है कि सकरी नदी पर बने इसी पुल 2014 में भी क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसके कारण कई गांव का मुख्यालय से संपर्क ठप होने की आशंका है।
सतगावां प्रखंड विभिन्न इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण कई पंचायत मे बने मिट्टी का मकान क्षतिग्रस्त हुआ। टेहरो पंचायत के ग्राम मटुकडीह निवासी अरबिन्द यादव का मकान क्षतिग्रस्त हुआ, कोठियार पंचायत के घोराकरण के महिंदर राय, परसादी राय और मुर्गियाचक निवासी उमेश राय, खजुरिया निवासी गोपाल रविदास का मकान क्षतिग्रस्त हुआ।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







