एसकेजी रहाटे विरमित, तीन आइएएस को अतिरिक्त प्रभार
On
स्टेट ब्यूरो: झारखंड में तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जवाबदेही को बढ़ा दिया गया है। इस बाबत विकास आयुक्त सुखदेव सिंह को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल को अपने कार्यों के अलावे अपर मुख्य सचिव, कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग का भी काम देखना होगा। सरकार ने नगर विकास व आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे को 20 मई की दोपहर से केंद्रीय विद्युत मंत्रालय में योगदान के लिए विरमित कर दिया। उल्लेखनीय है कि केद्र सरकार ने 10 अप्रैल को ही केंद्रीय विद्युत मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित कर दिया था। लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने उन्हें विरमित नहीं किया था। रहाटे के पास कैबिनेट और कार्मिक का भी अतिरिक्त प्रभार था। रहाटे के विरमित होने के साथ ही राज्य सरकार ने रिक्त हुए पदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दूसरे अधिकारियों को दे दी है। सोमवार को कार्मिक द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
[URIS id=8357]
उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार केके खंडेलवाल को वित्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। लेकिन वित्त की जिम्मेदारी लेने में विलंब को देखते हुए पांच अप्रैल को राज्य सरकार ने उन्हें कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग से स्थानांतरित कर दिया। उनसे कार्मिक की जिम्मेवारी ले ली गयी। केवल वित्त की ही जिम्मेदारी दी गयी। लेकिन डेढ़ महीने बाद ही फिर राज्य सरकार ने 20 मई को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की अतिरिक्त जिम्मेवारी खंडेलवाल को ही सौंप दी। श्री रहाटे 1990 बैच के अधिकारी हैं व उन्हें भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। रहाटे झारखंड सरकार में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव थे। इसके अलावा उनके पास कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग व कैबिनेट का भी अतिरिक्त प्रभार था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







