सती दादीजी के मंगलपाठ आयोजन

सती दादीजी के मंगलपाठ आयोजन

रांची: श्री केडिया सभा रांची के तत्वाधान में दिनांक 23 जून दिन रविवार को रेडियम रोड स्थित श्री रचना-लक्ष्मीकांत केडिया के आवास में दादीजी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दिन के 3:30 बजे शुरू हुआ। इस अवसर पर दादी मां का भव्य दरबार सजाया एवं पावन दीप प्रज्वलित कर उनके पावन चरणों में भजनों की गंगा बहाई गई।

[URIS id=9499]

 

उपस्थित महिलाओं द्वारा सामुहिक सस्वर मंगलपाठ किया गया। सबसे पहले गणेश वंदना “म्हारा प्यारा रे गजानन आईजो…., फिर दादी मां का भजन “जब जब हम दादीजी का मंगलपाठ करते है ऐसा लगता है माँ से दिल की बात करते हैं……”, “सब झूमो नाचो माँ आने वाली है चूनरी ओढ़ रही है रथ पे चढ़ने वाली है…..” आदि अत्यंत मधुर भजनों से भक्तों ने दादी मां को रिझाया। भजनोपरांत महाआरती की गई। दादी मां को फलों एवं मिठाईयों का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। केडिया बंधुओं के अलावा अन्य भक्तों ने भी इस कार्यक्रम मे अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया और दादी माँ का आशिर्वाद प्राप्त किया। इसके लिये श्री केडिया सभा रांची के सभासदों ने अपने समस्त केडिया बंधुओं एवं दादी-भक्तों का आभार व्यक्त किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक