रामगढ़: दुर्गा पूजा को लेकर डीसी ने की शांति समिति की बैठक

रामगढ़: दुर्गा पूजा को लेकर डीसी ने की शांति समिति की बैठक

रामगढ़: उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। इस बाबत डीसी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने जिले के सभी पूजा पंडालों और पूजा परिसर में सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश पूजा समितियों को दिया है।
शहरी क्षेत्रों के पूजा पंडालों व परिसरों में सीसीटीवी के अलावे ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उपायुक्त ने पूजा समितियों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि महिलाओं की भीड़ वाले इलाकों में पोषण संबंधी जानकारी दें। इसके अलावे पंडाल के क्षेत्र में पोषण संबंधी पोस्टर व बैनर भी लगाएं। डीसी ने पूजा के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग ना करने का निर्देश भी दिया है।
गाना-बजाने को लेकर निर्देश दिया कि धीमी आवाज में ही संगीत बजे। उन्होंने कहा है कि विर्सजन के दिन डीजे बजाना वर्जित होगा। इसके अलावे पंडाल में पेय जल, बिजली, अग्निशामक विभाग को सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखी जाएगी, इस बाबत अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां