रांची: सांसद की पहल से सेना- ग्रामीणों के बीच सहमति
On
लालगंज महुवा टोली के लोगों को मिला रास्ता
रांची: नवनिर्वाचित भाजपा सांसद संजय सेठ के प्रयास से राजधानी के टाटीसिलवे लालगंज महुआ टोली स्थित रोड पर सेना द्वारा गेट लगाने को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद पर बुधवार को विराम लग गया। इस बाबत भाजपा नेता अजय राय ने बताया कि सेना व ग्रामीणों के बीच माहौल काफी गर्म था व कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। ऐसे में हमलोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, इसके बाद सहमति बन गई। मामले को सुलझाने में कांके सीओ अनिल कुमार ने सकारात्मक भूमिका का निवर्हन किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रामवासी अपने पूरे परिवार की सूची सेना को उपलब्ध कराएंगे, जो सेना के सभी प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध होगी। यहां ग्रामीण अपना पहचान पत्र दिखाकर आना- जाना कर सकेंगे, क्यों कि ये मामला सेना की सुरक्षा का है। बैठक के उपरांत दोनों पक्षो के लोगों ने गेट लगवाने की पहल बड़े ही खुशनुमा माहौल में शुरू की। इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश मुक्ता ने सभी को धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से इस समस्या का समाधान हो पाया। इस अवसर पर कांके सीओ अनिल कुमार, कर्नल अमित कर्णवाल, मेजर चौहान सहित अन्य वरिष्ट पदाधिकारी वही सांसद प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान शिवनारायण मुंडा, प्रदेश भाजपा सैनिक प्रकोस्ट के सह संयोजक संजीत कुमार, एपी साहू, अभय पांडेय, रविरंजन कुमार, लाल बाबू, एसपी चौधरी उपस्थित थे। दरअसल लालगंज महुआ टोली के लोग लगातार सेना के गेट लगाने के खिलाफ आक्रोशित थे। इस मामले को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची उपायुक्त को इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर मामले को सुलह कराने की बात कही थी, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से इस मामले का हल निकले।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







