रांची: 13 जुलाई को 351 निर्धन जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह
On
श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने पूरी की तैयारी
रांची: आगामी 13 जुलाई को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट व स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में 351 निर्धन जोड़ो सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन करने जा रहा है। समन्वय मंच विश्व हिन्दू परिषद् निर्धन जोड़ो का गांव- गांव में जाकर निर्धन परिवार के सदस्यों की शादी हेतु पंजीयन का काम पूरा कर लिया गया है। इसमें मंच प्रणामी ट्रस्ट के सहयोगी के रुप में कर रहा है। सामूहिक आर्दश विवाह का पूरा खर्च स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों व समाज के धर्म- प्रेमियों द्वारा उठाया जाएगा।
[URIS id=9499]
राजधानी के हरमू रोड स्थित शिवगंज में विद्यादेवी अग्रवाल के निवास स्थान स्थित संत्संग भवन में इस बाबत एक बैठक संपन्न हुई। संस्था द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह की घोषणा के बाद रजिस्ट्रेशन कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल ने की, धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव मनोज कुमार चौधरी दिया। इनके अलावा संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनीका, नंद किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, सुनील पोद्दार, विशाल जालान, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, प्रभाष गोयल, बिष्णु सोनी, अमित पोद्दार सहित कई सदस्य मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








