रांची: मालगाड़ी ने वैन को टक्कर मारी
On
मानव रहित फाटक पर हादसा
रांची: सिरसा स्थित बरकाकाना- गोमो रेलखंड पर फूलसराय रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को एक मालगाड़ी ने मारुति वैन को टक्कर मार दी। दुर्घटना के वक्त वैन में कोई मौजूद नहीं था, लिहाजा एक बड़ा हादसा हो सकती थी। संभावना व्यक्त की गई है कि ट्रैक पार करते वक्त मालगाड़ी को आते देख वैन का ड्राइवर वहां से भाग गया।
लगभग सवा घंटे से अधिक समय तक मालगाड़ी वहीं खड़ी रही, इसके बाद रेलकर्मियों द्वारा उस वैन को वहां से हटा दिया गया। इसके बाद मालगाड़ी वहां से रवाना हो सकी। माना जा रहा है कि मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होने व ड्राइवर की हड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वैन रांची की ही है। मालगाड़ी में कोयदा लदा हुआ था। उसके ड्राइवर ने इंमरजेंसी ब्रेक भी लगायी, लेकिन बाद में रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







