जन संगठन जनता की आवाज ने मनाया बापू की जयंती

जन संगठन जनता की आवाज ने मनाया बापू की जयंती

धीरज शर्मा
बिरनी(गिरिडीह): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बिरनी के जनता जरीडीह गांव में जन संगठन जनता की आवाज के बैनरतले कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने गांधी जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाया।
कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरिया जिप सदस्य अनूप पाण्डेय मौजूद थे। कार्यक्रम में जयंती के मौके पर विभिन्न स्कूलों से आये स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अनूप पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की आवाज आज नीत नई- नई बुलन्दियों के साथ सामाजिक कार्यों को कर रही हैं जो काफी सराहनीय हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू हमेशा सादगी के साथ रहकर जनता के लिए लड़ाई लड़ी हैं।
उनके अभूतपूर्व लड़ाई के चलते ही आज भारत देश आजाद हुआ। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जैसा होनहार होकर देश का सेवा करने के लिए स्कूली बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा 20 जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र व 20 अनाथ बच्चों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया।
मौके पर जनता की आवाज के महासचिव अनुज सेठ, प्रवक्ता उमाशंकर चरण पहाड़ी, अध्यक्ष अजित राय, उपाध्यक्ष उदय शंकर, भारती युवा प्रभारी मो फरीद आलम, प्रवक्ता सईद अख्तर, कैलाश पासवान, रतन पांडेय, नंदलाल पांडेय, प्रदीप विश्वकर्मा, लखन मण्डल, आशीष उपाध्याय, अरविंद साव, रामकिशुन विश्वकर्मा, नारायण पाण्डेय, बीरेंद्र यादव, जहरुद्दीन, बिनोद पाण्डेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम