युवा राज्य की ताकत, मनोबल से बढ़कर कुछ नही: रघुवर दास

युवा राज्य की ताकत, मनोबल से बढ़कर कुछ नही: रघुवर दास

रांची: दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि युवा शक्ति ही झारखंड की ताकत है। हमारी सरकार इस बाबत संकल्पित है, कि युवाओं को रोजगार परक शिक्षा दिलवाकर उनके लिए रोजगार अवसर सृजित करें। युवा झारखंड के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। अपनी लगन व मेहनत के बल पर देश दुनिया में झारखंड को सर्वोच्च पायदान पर ले जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निराशा से काम नहीं चलेगा, संघर्ष करें और आगे बढ़ें। सफलता हमें जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोई काम मनोबल से बड़ा नहीं होता। अगर पाने की नीयत हो तो, हम अंजाम दे सकते हैं। कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है। यहां पर कई विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिला है, उन्हें बधाई। इस मेडल से आज उन्हें सम्मान, प्रतिष्ठा मिली है, लेकिन अब मेडल मिलने के बाद जिम्मेवारी बढ़ जाती है। नये क्षेत्र में प्रयास जारी रखें। उन्होंने कहा कि वे टाटा कंपनी में नौकरी करते थे और फिर विधायक बने। आज वह मुख्य सेवक हैं। सीएम ने कहा कि मेडल और उपाधि के बाद नौकरी, रोजी और रोटी की समस्या है। यहां रोजगार की कमी नहीं है। आईटी, इंजीनियर, पर्यटक सहित सरकार में कई अवसर हैं। आप इसका लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। नियोजन स्वयं द्वार पर आये, हमें ऐसा माहौल बनाना है। राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की अहमियत है।
सीएम ने कहा कि युवा दुनिया में क्या नहीं कर सकता। जितनी भी क्रांति हुई है, युवा ही परचम लहरा रहे हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का शुभारंभ किया गया है। ताकि आर्थिक तंगी से कोई छात्र पीछे नहीं रह जाये। उन्होंने कहा कि राज्य में नौ जनजाति भाषा में पढ़ाई शुरू की गयी है। अगर करने की इच्छा हो, तो रास्ते अपने आप मिल जाते हैं। इसके साथ-साथ रांची यूनिवर्सिटी में जनजातीय भाषा में भी पढ़ाई शुरू हुई है। युवा के मन में एक मिशन होना चाहिए व यदि मिशन है तो रास्ते खुद ब खुद बनते जाएंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत