मोदी सरकार नहीं सोरेन परिवार ने छीनी आदिवासियों की जमीन: रघुवर

मोदी सरकार नहीं सोरेन परिवार ने छीनी आदिवासियों की जमीन: रघुवर

स्टेट ब्यूरो: संथाल परगना के समापन के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा से आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण का आगाज करते हुए झामुमो व कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार ने नहीं बल्कि सोरेन परिवार ने झारखंड में आदिवासियों के जमीन को छीनने का काम किया है। कहा की गांधी परिवार देश को व सोरेन परिवार झारखंड को अपनी जागीर मानता है।
मुख्यमंत्री ने बहरगोड़ा में आहूत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनी थी, लेकिन आज तक किसी की जमीन नहीं छीनी। बावजूद चुनाव की आहट शुरू होते ही झामुमो लोगों को बरगलाने की शुरुआत कर देती है। सीएम ने कहा कि वे पंडित रघुनाथ मुर्मू के सपनों का कोल्हान बनाने सहित यहां की संस्कृति को एकत्रित करने में जुटे हैं। संथाल समाज की ओलचिकी लिपि में बच्चों की पांचवीं तक की पढ़ाई सुनिश्चित की, परंपरागत ग्राम प्रधानों को सम्मान राशि दी जा रही है। जिस झामुमो ने संथाल समाज के नाम पर केवल राजनीति कर इसकी दशा खराब कर दी है, उसके द्वारा भाजपा पर आदिवासियों की जमीन छीने का आरोप लगाया जाना पूर्णतः हास्यासपद है।
सीएम ने कि इसी कांग्रेस व जेएमएम ने मिलकर झारखंड में एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर 4 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया। 2014 तक झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर था, लकिन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। उन्होंने इस दरमियान लोगों के समक्ष अपने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं व कार्य को एक- एक कर पेश किया। कहा कि लोकतंत्र से बड़ी कोई ताकत नहीं है, इसलिए विकास को विकल्प चुने। सीएम ने कहा कि गालूडीह सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा व धालभूमगढ़ में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बनाए गए एयरपोर्ट का निर्माण कार्य एक माह में प्रारंभ हो जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत