झाविमो छोड़कर भाकपा माले में सैकड़ों लोग हुए शामिल
गावां(गिरिडीह): गावां प्रखंड क्षेत्र के सांख पंचायत में भाकपा माले की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से भाकपा माले के धनवार विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए विधायक ने कहा कि चुनाव में किये वादे को किया पूरा। जिससे आज विधान सभा क्षेत्र में 16 से 18 घण्टे बिजली मिल रही है। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं पर झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी या क्षेत्र के सांसद रविंद्र राय ने कभी ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री रहते हुए भी बाबूलाल मरांडी ने कभी क्षेत्र के विकास में ध्यान नहीं दिया। कहा कि आज क्षेत्र के लोगों का बीजेपी सांसद व झाविमो के बाबूलाल से मोह भंग हो गया है यही कारण है कि पुरे विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम को उपप्रमुख नवीन यादव समेत कई लोगों ने संबोधित किया।
मुखिया समेत सैकड़ों लोग हुए माले में शामिल:मिलन समारोह के दौरान सांख पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार झाविमो छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाकपा माले में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने शामिल होने वालों को माले का झण्डा देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। शामिल होने वालों में चीतरंजन यादव, विजय यादव, हेमलाल यादव, हारून रशीद, चन्द्रिका राय, जेहली देवी, केदार यादव, छतर राय, सुरेश यादव, अर्जुन राय, मेघन राय तालो महतो, सरजू राय, विजय साव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।
Related Posts


Latest News








